म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान अपने बयान की वजह से पिछले दिनों विवादों में थे। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बॉलीवुड को सांप्रदायिक बताया था जिसके बाद बॉलीवुड में विवाद छिड़ गया था। इस पूरे विवाद पर रहमान ने अपना रिएक्शन दिया है। एआर रहमान हाल ही में कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडिया कपिल शो' में पहुंचे थे। शो पर उन्होंने खूब मस्ती की।
रहमान फिल्म 'गांधी टॉक्स' के सितारों के साथ कपिल के शो पर पहुंचे थे। उन्होंने शो पर व्हिस्पर गेम खेला जिसमें सभी गेस्ट को हेडफोन पहनाकर कपिल एक लाइन बोलते हैं और दूसरे को समझने होती हैं। खेल के बाद रहमान ने कहा कि यह शानदार उदाहरण है कि कैसे ट्रांसमिशन के दौरान गेम बदल जाते हैं?
यह भी पढ़ें: रश्मिका और विजय की शादी की तैयारियां शुरू, सामने आया सजावट का वीडियो
विवाद पर रहमान ने किया बचाव
रहमान ने कपिल के शो पर कहा, 'यह एक अच्छी एक्सरसाइज है। यह देखने के लिए कैसे गलत जानकारी समझी जाती है। अलग-अलग संस्कृतियां, दुनिया की समस्या यही है कि मैसेज रास्ते में खराब हो जाते हैं।'
'गांधी टॉक्स' पर रहमान ने की बात
एआर रहमान ने कपिल के शो पर कहा, 'अगर फिल्म में डायलॉग्स नहीं हैं तो यह म्यूजिक का सेलिब्रेशन होता है क्योंकि आपको पूरा रियल एस्टेट मिल जाता है म्यूजिक करने के लिए लेकिन यह कई बार खतरनाक भी हो सकता है। लोग जज करेंगे और हर नोट एक्सपोज हो जाएगा।'
यह भी पढ़ें: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, पुलिस का आया बयान
एआर रहमान ने क्या कहा था?
एआर रहमान ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि आज के समय में इंडस्ट्री में वे लोग पावर में है जो क्रिएटव नहीं है। इसके पीछे सांप्रदायिक कारण भी हो सकता है लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है। मेरे पास पिछले कुछ समय से ज्यादा काम नहीं है लेकिन मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है। अच्छा है मुझे आराम मिलेगा। मैं परिवार के साथ चिल कर सकता हूं।
वहीं, फिल्म 'गांधी टॉक्स' की बात करें तो यह एक साइलेंट फिल्म है जिसमें विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ जाधव मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 1.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
