बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच हुई है। सिंगर अरिजीत सिंह ने ऐलान किया कि वह प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं। उनके इस फैसले पर बादशाह, बी प्राक और अमाल मलिक ने हैरानी जताई है। साथ ही खुद को अरिजीत का फैन बताया है।

 

अरिजीत के इस ऐलान के बाद फैंस बेहद भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भावुक पोस्टर लिख रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अरिजीत रिटायरमेंटे लेने के बाद क्या करेंगे?

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अरिजीत का सिंगिंग छोड़ना एक युग का अंत है।

 

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के ये 5 गाने बने ब्रेकअप में दिल टूटे आशिक का सहारा

 

अरिजीत ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग?

अरिजीत ने खुद ट्विटर पर इसका कारण बताया है। उन्होंने लिखा, 'इसके पीछे एक नहीं कई कारण हैं। मैं काफी लंबे समय से ऐसा करने की कोशिश कर रहा था। आखिरकार मैंने हिम्मत जुटाई। एक कारण तो बहुत सरल है कि मैं बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं इसलिए मैं स्टेज पर अलग-अलग अरेंजमेंट्स में परफॉर्म करता हूं। मुझे बहुत बोरियत हो रही है। मुझे कुछ और करने की जरूरत है ताकि मैं जी सकूं। एक अन्य कारण है कि मैं किसी नए सिंगर को उभरते हुए देखकर मोटिवेशन पाना चाहता हूं।'

 इन प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे अरिजीत

वह सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग छोड़ रहे  हैं। लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करना जारी रखेंगे। इसके अलावा इंडिपेंडेट म्यूजिक प्रोडक्शन में भी करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि वह म्यूजिक नहीं छोड़ रहे हैं।

 

ग्लोबल कोलेब्रोरेशन करेंगे- वह दुनियाभर के कलकारों के साथ काम करना चाहते हैं और अंतराराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें:  'लौट आओ लड़कों के टेलर स्विफ्ट', अरिजीत के रिटायरमेंट पर आई मीम्स की बाढ़

अरिजीत ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग

अरिजीत ने लिखा था, 'हैल्लो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर। आप सभी से मिले प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सबने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई असाइनमेंट नहीं लूंगा। इसे खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा। '