दिल्ली के जंतर-मंतर में स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया था। अभी भी यह प्रोटेस्ट चल रहा है। दिल्ली के बाद मुंबई और पटना में भी प्रोटेस्ट हुआ। मुंबई में स्टूडेंस्ट्स का सपोर्ट करने के लिए अभिनेत्री आयशा खान भी पहुंची थीं। उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके जानकारी दी।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं। उनका कहना है कि वह सिर्फ सड़के किनारे खड़ी थी। उन्होंने कोई नारेबाजी नहीं की। कुछ भी नहीं बोला। उसके बाद भी उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। वह मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'मोदी जी आपको क्या हो गया', छात्रों के सपोर्ट में आईं राखी सावंत
आयशा खान को पुलिस ने हिरासत में लिया
आयशा ने कहा, 'वह स्टूडेंट्स का सपोर्ट करने के लिए दादर में मौजूद थी। जब वह पहुंची तब 4 बजे रहे थे और मैंने कुछ कहा भी नहीं था, कोई नारा नहीं लगाया। उससे पहले एक पुलिस ऑफिसर आया और उसने कहा कि यहां प्रोटेस्ट नहीं कर सकते हैं। मैंने बस उसे पूछा कि आप बता दीजिए दूसरा रास्ता क्या है?'
उन्होंने आगे बताया, 'उसी दौरान एक पुलिस वाले ने मेरे भाई और कुछ मेल दोस्तों को ले गया और उसके बाद करीब 15 पुलिसवाले आए जिसमें 10 आदमी और 5 औरतें थी। उन्होंने हम सबको जबरन वैन में बिठाया। पूरे वैन में हम पूछते रहें कि हमें क्यूं डिटेन किया है? कोई जवाबदेही नहीं। किसी ने कोई जवाब नहीं दिया और हमे दादर से वर्ली लेकर आए।'
यह भी पढ़ें: 'मोदी जी आपको क्या हो गया', छात्रों के सपोर्ट में आईं राखी सावंत
आयशा ने आगे कहा, 'उन्होंने कोई विरोध प्रदर्शन शुरू भी नहीं किया था। वह बस शांति से सड़के के किनारे अपने भाई और कुछ मेल दोस्तों के साथ खड़ी थीं। क्या सड़क पर खड़े रहना क्राइम हो गया क्या? मुझे आज सबसे अच्छी नींद आएगी। मैं जानती हूं सही क्या है? आप अपने ही लोगों को डरा रहे हो। उन्हें सुरक्षित रखना आपका काम है।'
