अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह एक फैमिली ड्रामा मूवी है जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। इस फिल्म की तुलना लोग करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद लोग दोनों की तुलना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों फिल्मों की कहानी का प्लॉट लगभग एक जैसा ही लग रहा है। अब इस पूरे मामले पर आयुष्मान खुराना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
आयुष्मान ने कहा कि यह सूरज बड़जात्या की फिल्म है और प्रेम ग्रीन फ्लैग है। इस फिल्म में भी वह अपनी पत्नी का साथ देता है। जबकि रॉकी का कैरेक्टर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बिल्कुल अलग था। प्रेम उससे बिल्कुल अलग है। इन दोनों फिल्मों में कोई तुलना नहीं है।
यह भी पढ़ें: शरद कपूर से राहुल रॉय तक, इन कलाकारों ने निर्माताओं से खुद मांगा काम
'रॉकी और रानी' से तुलना पर बोले आयुष्मान
आयुष्मान ने कहा, 'ये प्रेम मोल लिया में प्रेम अपनी होने वाली पत्नी का साथ देता है। वह कहती हैं कि उस पर परिवार की जिम्मेदारी इसलिए ससुराल नहीं जा सकती है। उसके घर में 6 औरतें रहती हैं जिनका ख्याल पूर्वा (शरवरी) रखती हैं। वहीं 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 महीने के लिए एक-दूसरे के परिवार में रहते हैं ताकि वे अपनी कम्पेटिबिलिटी परिवार के साथ देख सकें।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस फिल्म के जरिए हम किसी को कोई उपदेश नहीं दे रहे हैं। आमतौर पर लड़कियां त्याग करती हैं लेकिन हम कोई झंड़ा नहीं उठा रहे हैं न कोई अभियान चला रहे हैं। इस बार शरवरी के किरदार पूर्वा ने अपने परिवार को चुना है और प्रेम ने पूर्वा को चुना है।' शरवरी ने कहा, टसूरज बड़जात्या की फिल्म में काम करना उनके लिए किसी बड़े सपने के पूरे होने जैसा है। मैंने बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों को नाचते और खूबसूरत इमोशनल दृश्यों में अभिनय करते देखा है। मैंने अक्सर अपने लिविंग रूम में, अपने माता-पिता के सामने उन दृश्यों को फिर से निभाने की कोशिश की है।'
यह भी पढ़ें: ग्रैमी में पहुंचा तमिल भजन Varuvaaiy, कौन हैं सिंगर देवन एकंबरम?
कब रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'?
'ये प्रेम मोल लिया' में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक कपूर, सीमा पहवा, सौम्या टंडन समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
