'बिग बॉस 20' दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा हो रहे हैं। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने वाले व्यक्ति पर शरबत फेंकना था। नॉमिनेशन टास्क में आम्रपाली ने यंग को नॉमिनेट किया। इस वजह से लव बेहद नाराज थीं। अब लव और आम्रपाली के बीच भंयकर झगड़ा हुआ।
यह झगड़ा दोनों के बीच में स्काउट को लेकर हुआ था। इसके अलावा नॉमिनेशन टास्क में काजी ने मनीष गोयल को नॉमिनेट किया। काजी ने मनीष से कहा कि आप इतने अच्छे हो प्रोफेसर। इस बात को सुनकर मनीष भड़क जाते हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं मेधा शंकर जिनके साथ जुड़ रहा है कॉमेडियन समय रैना का नाम?
काजी तौकीर पर भड़के मनीष
मनीष ने कहा कि मैं कोई अच्छा नहीं हूं, न ही मैं प्रोफसर हूं। मैं सिर्फ ऐक्टर हूं। मनीष काजी की बातों को सुनकर भड़क जाते हैं। वह रोने लगते हैं और कहते हैं काजी तुम्हें अच्छे इंसान को परखने में बहुत समय लगता है। मैंने तुम्हें अपना दिल दिया था। मनीष का मेंटल ब्रेकडाउन का वीडियो वायरल हो रहा है। मनीष की पत्नी पूनम नरुला गोयल ने काजी की निंदा की। साथ ही बताया कि मनीष प्रोफेसर वाली बात पर इतना भड़क क्यों गए? उन्होंने बताया कि काजी हमेशा मनीष को उनकी उम्र, ज्ञान और बिहेवियर को लेकर ताने मारते हैं। लोगों को काजी की अंधभक्ति में दूसरे व्यक्ति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
आम्रपाली और लव में हुआ झगड़ा
नॉमिनेशन टास्क में आम्रपाली ने लव को नॉमिनेट किया था। इस बात से लव नाराज होती है। घर में दोनों के बीच भंयकर झगड़ा होता है। वीडियो में आम्रपाली लव से पूछती हैं, 'स्काउट के साथ तेरा रिलेशन क्या था? सलमान सर ने जब पूछा तो क्या जवाब दिया था।' लव ने कहा कि मैं यहां पर इसका जवाब नहीं दूंगी। लव ने सभी घरवालों के सामने कहा कि कोई मेरा मजाक नहीं बनाएगा, न कोई मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाएगा। जब तक मेरा भाई था, तब तक था।
इस पर आम्रपाली ने कहा कि अभी तक तो तुमने ऐसा कोई जवाब नहीं दिया था। मैं तुम्हारे जवाब पर उंगली उठाऊंगी क्योंकि मुझे स्काउट की मंशा पता थी। तुम नैरेटिव बनाने की कोशिश मत करो। एक समय था जब लव और आम्रपाली अच्छी दोस्त थी लेकिन अब चीजें बदल गई है।
