'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियां सुर्खियों में हैं। दोनों ने एक-दूसरे को नेशनल टेलीविजन पर भाई बहन माना था। अब दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया जा रहा है। शो पर सलमान खान के बाद रोहित शेट्टी ने दोनों को समझाया था। इतना ही नहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी समझाया था कि उन्हें लव से दूर रहना चाहिए। दो दिन बाद फिर से स्काउट लव के साथ ही नजर आ रहे हैं।

 

दोनों की बढ़ती नजदीकियों के बीच काशवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों का कहना है कि काशवी ने स्काउट से ब्रेकअप करने का फैसला लिया है। शो में स्काउट ने एक बार फिर से लव के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है।

 

यह भी पढ़ें: बिना बड़े स्टार के Pyre ने जीते 18 इंटरनेशनल अवॉर्ड, क्यों चर्चा में है फिल्म?

क्या काशवी ने स्काउट से किया ब्रेकअप?

लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ने स्वीकार किया है कि उन्हें लव के साथ रहने में खुशी मिलती हैं और वह बाहर जाकर भी अपना रिश्ता नहीं तोड़ेंगे। दोनों फिर से एक-दूसरे के क्लोज आकर मजाक मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वजह से स्काउट को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। इन सब के बीच काशवी का वीडियो वायरल हो रहा है।

 

 

लाइव स्ट्रीम वीडियो में काशवी स्काउट के फैंस से बात करते हुए कह रही हैं कि उन्होंने स्काउट और उनके फैंस को कमिटमेंट दी कि वह उन्हें सपोर्ट करेंगी लेकिन यह उनका आखिरी एक्ट होगा। स्काउट के फैंस का कहना है कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वह स्काउट से ब्रेकअप कर रही हैं। कुछ फैंस ने कहा कि बिग बॉस एक एंटरटेनमेंट शो और उसे उसी तरह से एन्जॉय करें। इस पर काशवी ने कहा कि 5 साल ही तो थे औरों ने तो। आप लोगों शो को शो की तरह देखों और एन्जॉय करो। इस दौरान काशवी इमोशनल भी हो गईं।