कोरियोग्राफर शक्ति मोहन किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। शक्ति अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। उनकी दो बहनें नीति मोहन और मुक्ति मोहन हैं। दोनों शादीशुदा हैं लेकिन शक्ति ने अभी तक शादी नहीं की। वह अभी शादी करना भी नहीं चाहती हैं।
उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि शादी को लेकर उनका कोई इरादा नहीं है। शादी को लेकर बहुत सारे लोग बहुत कुछ पूछते हैं जिसका मुझे सामना करना पड़ता है। मैं अब अपने माता-पिता के साथ नहीं रहती हूं। मैंने जब यह फैसला लिया तो उन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई।
यह भी पढ़ें: 'इमोशंस से भरी हूं...',दादी आशा भोसले के जाने से सदमे में पोती जनाई
पेरेंट्स के साथ नहीं रहती हैं शक्ति
उनका कहना था, 'लोग इसे बुरा मानते हैं। अगर आपकी शादी न हुई हो और अपना घर छोड़ दें। शादी नहीं हुई है तो शादी करके निकलना जरूरी है। मैंने अपने पेरेंट्स को समझाया कि जब मैं 7 साल की थी तो मुझे बोर्डिंग स्कूल भेज दिया। मैंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं आपको प्यार नहीं करती लेकिन मुझे एक्सपीरियंस करने दो। उन्होंने मेरा सपोर्ट किया।' शक्ति ने आगे कहा, 'वह अपनी जिंदगी में खुश है। अपना स्टूडियो चला रही हैं, काम कर रही हैं। उनसे सिद्धार्थ ने पूछा कि क्या आप मां नहीं बनना चाहती हैं तो उन्होंने कहा नहीं।'
प्यार में मिला धोखा
शक्ति से सिद्धार्थ ने पूछा कि क्या उन्होंने प्यार में धोखा खाया तो उन्होंने हां कहा। उन्होंने बताया, उन्हें 3 साल के रिलेशनशिप में धोखा मिला जिसके बाद उन्होंने तुरंत ब्रेकअप कर लिया। जबकि उनकी मां का कहना था कि वह अच्छा लड़का है। लड़के ऐसे ही होते हैं तुम उसे माफ करके एक्सेप्ट कर लो। मैंने तुरंत कहा कि वह अपनी जिंदगी में ये चीजें बर्दाशत नहीं करेंगी।
यह भी पढ़ें: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को लेकर समय रैना ने दिया अपडेट, बताया कब शो आएगा शो?
शक्ति अपनी डांस अकादमी 'नृत्य शक्ति' चलाती हैं। यह डांस ट्रेनिंग सेंटर है। कई सेलेब्स के बच्चे भी ट्रेनिंग लेते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर भी काम किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 17.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
