आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस फिल्म में हर कलाकार के काम को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता गौरव गेरा ने मोहम्मद आलम का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी जबरदस्त ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वह फिल्म को मिल रही सफलता से बेहद खुश है। इस बीच गौरव का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में वह अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर रहे हैं।

 

गौरव गेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने माता-पिता को लेटर शेयर किया है। यह लेटर 28 साल पुराना है। गौरव ने यह लेटर अपने पेरेंट्स को 3 दिसंबर 1988 को लिखा था जब वह महज 23 साल के थे। 

 

यह भी पढ़ें: एक फिल्म ने इन सितारों को बनाया स्टार, साथ काम करने के लिए लगी मेकर्स की लाइन

गौरव ने संघर्ष के दिनों को किया याद

गौरव ने अपने पत्र में लिखा, 'प्यारी मम्मी और पापा, आप लोग कैस हैं? मैं यहां बिल्कुल ठीक हूं। पैसे के मामले में अभी तक कुछ खास नहीं हुआ है लेकिन मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। दिल्ली के मुकाबले यहां काम बहुत ज्यादा है। मैं जिस जगह रहता हूं। वह एक छोटा सा कॉटेज है और यह मेरे जेब पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ेगा। अगर मैं और राजेश मिलकर किराया दें तो 11 महीनों में ही चुका सकते हैं। दूसरे खर्चों में टेलीफोन, बिजली और गैस का खर्च शामिल है।'


उन्होंने आगे लिखा, 'मम्मी- पापा मेरा भविष्य काफी उज्जवल है लेकिन मुझे काफी कुछ सीखना है। सही लोगों से जान पहचान बनाने में समय लगेगा इसलिए प्लीज मेरी बात को समझिए। मैं आप लोगों की जेब पर भारी पड़ूंगा लेकिन मेरा यकीन कीजिए ज्यादा दिनों तक ऐसा नहीं रहेगा।'

 

यह भी पढ़ें: Screen Awards में 'धुरंधर' को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन, इस फिल्मों का रहा दबदबा

गौरव का पोस्ट हुआ वायरल

इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, '3 दिसंबर 1998 मुझे मुंबई आए एक महीना भी नहीं हुआ था । यह 28 साल पुरानी बात है तब ईमेल नहीं चलते थे। सिर्फ खत थे। उसके बाद टीवी, कुछ फिल्में, विज्ञापन, म्यूजिक प्ले, रेडियो, टिक-टॉक और रील्स। यह सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा लेकिन खूबसूरत रहा। भगवान की कृपा रही लेकिन ये धुरंधर पता नहीं फ्यूचर में क्या होगा। बस मैं अपने पुराने 23 साल के लिए खुद को शुक्रिया करना चाहता हूं कि उसने उम्मीद नहीं छोड़ी और मम्मी-पाप को उनके साथ के लिए शुक्रिया।'