रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' मुश्किल में फंसी हुई नजर आ रही है। फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीएमसी ने आदित्य धर की प्रोडक्शन हाउस कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। बीएमसी के मुताबिक 'धुरंधर 2' की शूटिंग के समय कई नियमों को तोड़ा गया है। इस वजह से बीएमसी और फिल्म के निर्माताओं के बीच में विवाद हो गया है।
फिल्म निर्देशक आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studio ने कई नियमों का उल्लंघन किया है। कंपनी के खिलाफ की गई शिकायत में कई आरोप लगाए गए हैं। इसमें सेट पर खाना बनाने से लेकर गैस का इस्तेमाल करना है जिसकी अनुमति नहीं थी।
यह भी पढ़ें: राखी ने घरवालों को किया परेशान, बेड पर फेंका कचरा, BB के मेकर्स ने घसीटकर निकाला
'धुरंधर 2' को ब्लैकलिस्ट करने की हुई मांग
बीएमसी के ए वार्ड कार्यालय ने डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर को लेटर लिखकर आदित्य धर की कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि 'धुरंधर 2' की शूटिंग के दौरान कई नियमों को तोड़ा। शिकायत के मुताबिक शूटिंग के दौरान हाई सिक्योरिटी जोन में जलती हुई मशालों का इस्तेमाल किया गया। इस गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए मुंबई पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
इसके अलावा क्रू मेंबर्स ने बिना इजाजत के शूटिंग की लोकेशन बदली। इसकी इजाजत नहीं थी। इतना ही नहीं सेट पर दो जेनरेटर वैन भी चलाई जा रही थीं जिसके लिए स्थानीय प्रशासन से मंजूरी नहीं ली गई थी। इस मामले में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए पहले प्रोडक्शन का 25000 का सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर लिया है और अतिरिक्त 1 लाख का जुर्माना लगाया है। हालांकि अभी स्टूडियो को ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसे इलैयाराजा,गानों के कॉपीराइट को लेकर सारेगामा ने किया केस
कब रिलीज होगी धुरंधर 2?
'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स फिल्म का टीजर शेयर कर चुके हैं। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर दर्शकों को पसंद नहीं आया था। हालांकि मेकर्स का कहना था कि 'धुरंधर 2' ज्यादा धमाकेदार होगी।
फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस किया है।
