आदित्य धर की फिल्म 'धुंरधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में पाकिस्तानी के ल्यारी के आतंकियों की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म के कुछ कैरेक्टर्स असल जीवन से प्रेरित है। रणवीर सिंह की स्पाई थिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म के आखिरी में अभिनेता राकेश बेदी जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आते हैं जिसकी दर्शकों को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं होती है।

 

राकेश बेदी ने फिल्म में 'जमील जमाली' का रोल किया है। इस रोल के लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं। फिल्म में जमील जमाली के कैरेक्टर को पाकिस्तानी नबील गबोल से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा सरनेम भी खान और कपूर होता', अभिलाष थपलियाल का आउटसाइडर होने पर छलका दर्द

कौन हैं नबील गबोल?

नबील गबोल कराची बेस्ड पाकिस्तानी पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता है। उन्होंने लंबे समय तक ल्यारी का प्रतिनिधित्व किया था। उनका राजनीतिक करियर काफी उतार-चढ़ाव भार रहा है।  2013 में उन्हें ल्यारी छोड़ना पड़ा। 2017 में उन्होंने अपने बेटे के साथ पीपीपी में वापसी की थी।

 

नबील ने पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली को दिए इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म में जमील जमाली के नाम के नीचे एमएनए ( मेंबर ऑफ नेशनल असेंबली)  2007 लिखा है। 2007 में वह ही उस इलाके एक एमएनए वे ही थे। फिल्म में दिखाए गए असली किरदार मर चुके हैं  इसलिए उनका नाम नहीं मिला। मेरा किरदार का नाम बदल गया है क्योंकि वह जिंदा है। उनका कहना है कि फिल्म में उनके किरदार को डरपोक और चापलूस दिखाया गया है। असल में वह दबंग नेता हैं। सोशल मीडिया पर नबील गबोल की जमकर आलोचना हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'हिंदू डरपोक कौम है', 'धुरंधर 2' में 14 सेकंड के रोल से स्टार बने विवेक सिन्हा

राकेश बेदी ने बताया सच

फिल्म के अभिनेता राकेश बेदी का कहना है, 'नहीं मैंने सिर्फ नबील गबोल के किरदार नहीं किया। मैंने इसे पाकिस्तान के राजनेताओं के हिसाब से निभाया है। मुझे नहीं पता है कि वह उस कैरेक्टर से खुद को क्यों जोड़ रहे हैं। मैंने फिल्म के लिए बस एक लुक लिया है। अगर किसी को लगता है कि मैंने उनके कैरेक्टर को अपनाया है तो इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता हूं।'