रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस समय सबसे ज्यादा आरी आरी गाने की चर्चा हो रही है। यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। इस गाने में 22 साल की रैपर डायाफी लमारे ने अपनी आवाज दी है। उनका स्टेज नेम Rebel है। आरी-आरी में Rebel के साथ सिंगर नवतेज सिंह रेहल, जैस्मिन सैंडलास, खान साब और सुधीर यदुवंशी ने अपनी आवाज दी है।
डायाफी लमारे ने रन डाउन द सिटी, मोनिका और नाल नचले गाने में भी रैप किया है। उनकी दमदार आवाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके परफॉर्मेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग डायाफी लमारे के बारे में जानना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: टिकटॉक पर चुटकी बने, 28 साल बाद 'धुरंधर 2' से गौरव को मिली पहचान
कौन हैं डायाफी लमारे?
डायाफी लमारे मेघालय के वेस्ट जैंतिया हिल्स की रहने वाली हैं। वह 5 साल की उम्र से रॉक, हिप-हॉप और इंडी ट्रैक सुन रही है। 11 साल की उम्र में वह खुद से गाना लिखने लगी और रैप करना शुरू कर चुकी थीं। उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी।
2019 में उन्होंने इंडिपेंडेट म्यूजिशियन की तरह का किया और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई। Terror, Set It Off, and New Riot जैसे म्यूजिक एल्बम को रिलीज किया है। उनके स्टाइल और लिरिक्स में एक अलग तरह की रॉ फील नजर आती है। उनके गानों में भी इमोशन और सच्चाई महसूस होती है।
यह भी पढ़ें: एक फिल्म ने इन सितारों को बनाया स्टार, साथ काम करने के लिए लगी मेकर्स की लाइन
Reble ने म्यूजिक इंडस्ट्री में बनाया नाम
'धुरंधर' में उनके काम को लोगों को खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले वह मलयालम फिल्म 'लोका: चैप्टर 1 चंद्रा' में भी अपने खूबसूरत आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। यह तो सिर्फ शुरुआत है। वह आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं। वह पहले इंजीनियर बनना चाहती थी लेकिन अब म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बना रही हैं। Vogue India जैसे बड़े प्लेटफॉर्म उन्हें उभरता हुआ फीमेल हिप-हॉप आर्टिस्ट मान चुके हैं। Rebel हाल ही में जैस्मिन सैंडलस के साथ परफॉर्म करते हुए भी नजर आई थीं। दोनों को साथ में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था।
