फिल्म मेकर फरहान अख्तर और अभिनेता रणवीर सिंह के बीच में 'डॉन 3' को लेकर विवाद चल रहा है। फरहान ने फिल्म के प्री प्रोडक्शन में 40 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे और बाद में रणवीर ने इस प्रोजेक्ट को एकदम से छोड़ दिया था। अब इस पूरे विवाद पर फरहान अख्तर ने पहली बार रिएक्शन दिया है। फरहान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी के मैसी चैप्टर से काफी कुछ सीखा है।
Hollywood Reporter India को दिए इंटरव्यू में फरहान ने बताया कि आखिर क्यों डॉन 3 को लेकर देरी क्यों हो रही है? साथ ही रणवीर सिंह संग हुए विवाद पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'मैंने सीखा है अप्रत्याशित चीजों की उम्मीद करना। किसी भी चीज को तब तक हल्के में नहीं लेना चाहिए। जब तक वह असलियत में फिल्म में न हो। असल में यही सच है। अपने करियर के अच्छे पलों को याद करते हुए उन्होंने कि कभी-कभी रास्ते में मुश्किल आने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।'
यह भी पढ़ें: नई फिल्मों में फिर से इस्तेमाल हो रहे हैं पुराने गाने, बदला ट्रेंड
फरहान ने विवाद पर दिया बयान
फरहाना ने आगे कहा, 'मैंने जब से अपने करियर की शुरुआत की उस पल से जब आमिर खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, डिंपल कपाड़िया, सैफ अली खान और रितेश सिधवानी मेरे साथी थे। जब उन्होंने खुद आकर नहीं कहा कि चलो यह फिल्म बनाते हैं। उस पल से मेरी जर्नी कमाल की रही है। ये उन लोगों के लिए है जिनके साथ मैं काम करना चाहता हूं। फिर चाहे वह मेरी फिल्म के ऐक्टर हैं या मैं उन अभिनेताओं को निर्देशित कर रहा हूं। एक समय के बाद आपको एहसास होता है कि आगे बढ़ना अभी मुश्किल है। आपको अच्छा रहना होगा और जो भी चल रहा है उसे स्वीकार करना होगा।'
रणवीर ने छोड़ी थी 'डॉन 3'
'धुंरधर' के रिलीज के बाद रणवीर ने एक दम से 'डॉन 3' छोड़ने का फैसला लिया। फरहान इस बात से खुश नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर इस मुद्दे को फरहान ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया में उठाया था। यहां पर उन्होंने बताया कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन में 40 करोड़ खर्च हो गए जबकि रणवीर ने हर स्टेज पर खुद स्क्रिप्ट को अप्रूव किया था। वहीं रणवीर का कहना था कि मुझे ओरिजिनल स्क्रिप्ट मिली नहीं है।
यह भी पढ़ें: नई फिल्मों में फिर से इस्तेमाल हो रहे हैं पुराने गाने, बदला ट्रेंड
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि रणवीर ने फरहान को 10 करोड़ का साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया और अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रोडक्शन में हिस्सेदारी देने का भी वादा किया है। हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने इस तरह की खबरों से बाद में इंकार कर दिया है। अभी भी दोनों के बीच में यह मुद्दा सुलझा नहीं है।
