बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म के प्रमोशन के लिए लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। तापसी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह कुछ महीनों पहले एक फिल्म को लेकर अपने परिवार से बात कर रही थी कि इससे अच्छा तो रिटायरमेंट ले लो। हालांकि उन्होंने अपने इंटरव्यू में किसी फिल्म या ऐक्टर का नाम नहीं लिया है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि वह 'टॉक्सिक' की बात कर रही हैं।
सुचित्रा मेहरोत्रा से बात करते हुए तापसी ने कहा, 'वह खुद को खुदकिस्मत मानती हैं कि उन्होंने अपना करियर एक दशक पहले शुरू किया था। जब हिंदी सिनेमा में अलग-अलग तरह की फिल्में बनती थी सिर्फ एक तरह की नहीं होती थीं। आज के समय में एक ही जैसी फिल्में बन रही हैं। ऐसे में मेरे जैसा व्यक्ति शायद अपना करियर नहीं बना पाता।'
यह भी पढ़ें: 'लोगों को पतली लड़कियां पसंद...', रिताभरी चक्रवर्ती का छलका दर्द
क्या तापसी ने उड़ाया कियारा का मजाक?
तापसी ने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों में रिलीज हुई फिल्मों को देखते हुए वह अपने परिवार से इसके बारे में बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज कल जिस तरह की फिल्में बन रही हैं। वह ऐक्टर के तौर पर उसका हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे तो लगता है कि मेरे रिटायरमेंट का समय आ गया है।' तापसी ने कहा, 'वह समझती है कि इस तरह की फिल्मों की ऑडियंस है लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। मुझे अपने काम से प्यार लेकिन मुझे अंधा प्यार नहीं है जिसके लिए उसी तरह की फिल्में करती रहूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'वह ऐसी फिल्मों की लिस्ट बनाना चाहती हैं तो उस समय की कसौटी पर खरी उतरें। मेरा मानना है कि फिल्मों की एक लिस्ट होती है। समय बदलेगा लेकिन मेरी फिल्मों की लिस्ट नहीं बदलेगी। वह चाहती है कि सालों बाद जब अपना काम देखें तो उन्हें उन फैसलों पर शर्मिंदगी न हो। आज से 10 साल बाद शायद जॉनर बदल जाए, जैसा कि मैंने कहा लेकिन मेरी फिल्मों की लिस्ट वैसी ही रहेगी।'
यह भी पढ़ें: कुणाल खेूम की 'वाइब' का ट्रेलर रिलीज, लोगों को आई 'मडगांव एक्सप्रेस' की याद
वायरल हुआ तापसी का बयान
सोशल मीडिया पर तापसी का यह बयान जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि तापसी ने कियारा का मजाक उड़ाया है। वहीं कुछ ने तापसी को ट्रोल किया है।
आपको बता दें कि 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों के नेगेटिव रिव्यू मिले हैं। फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
