बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता को लेकर खबर आ रही हैं कि वह 66 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीना की साड़ी का लुक वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स हैरान हो गए। लोग कयास लगा रहे हैं नीना प्रेग्नेंट हैं। अब इस पूरे मामले पर उन्होंने खुद रिएक्ट किया है।
नीना ने कहा कि 66 साल की उम्र में वह किसी बच्चे की मां बनने की उम्मीद नहीं कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे रिएक्शन पर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'बस यही बाकी था। मेरी असल जिंदगी की बधाई हो।'
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' को रिलीज में 6 दिन बाकी, फिर भी कैसे कमा लिए 60 करोड़ रुपये?
क्या प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता?
नीना ने कहा, 'कोई बधाई हो मोमेंट नहीं है। मैं असल जिंदगी में प्रेंग्नेट नहीं हूं। सच यह है कि उस इवेंट में मेरी साड़ी का कपड़ा मोटा था इसलिए मैं थोड़ा भारी दिख रही थी।' उन्होंने हंसते हुए आगे कहा, 'मुझ अच्छा लग रहा है कि मेरी उम्र में भी लोग प्रेग्नेंसी की बातें कर रहे हैं। इसलिए लगता है कि हमारा समाज बदल रहा है।'
क्यों उड़ी थी प्रेग्नेंसी की अफवाह?
दरअसल नीना गुप्ता हैदराबाद में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थी। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। नीना ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति के साथ पोज दे रही है और उन्होंने पेट पर हाथ रखा है। उनका पेट बेब बंप जैसा दिख रहा है। इसके बाद से उनके प्रेग्नेंसी की अफवाह फैल गई है। खास बात ये रही कि लोग उन्हें ट्रोल की जगह अप्रीसिएट कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: हंसिका मोटवानी ने तलाक के बाद बताया कैसा है हाल? 4 साल में टूटी शादी
नीना की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही। 1980 में उनका अफेयर वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवयन रिचर्ड्स के साथ था। बिना शादी के वह एक बच्चे की मां बनीं। उनकी बेटी का नाम मसाबा है। उन्होंने यह तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की। 2008 में उन्होंने विवेक मेहरा से शादी कर ली।
