साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में राम चरण के काम की खूब तारीफ हो रही है लेकिन जाह्नवी को जिस तरह से ऑब्जेक्टिफाई करके दिखाया गया है उससे लोगों में गुस्सा है। मामले को बढ़ते हुए देखकर फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने अपनी गलती के लिए लोगों से माफी मांगी है। साथ ही कहा कि पेड्डी के विवादित सीन्स को बदला जाएगा।
इस बीच जाह्नवी का फैन पेज संग चैट लीक वायरल हो गया है। इस चैट में जाह्नवी का कहना है कि उन्होंने फिल्म में दिखाए गए बोल्ड सीन्स को लेकर आपत्ति जताई थी। ये जाह्नवी के फैन क्लब का दावा है।
यह भी पढ़ें: 'बंदर' में बॉबी देओल की दमदार ऐक्टिंग, फिर भी बॉक्स ऑफस पर लुढ़की फिल्म
जाह्नवी ने सीन्स को लेकर जताई थी आपत्ति
ये स्क्रीनशॉर्ट 30 अक्टूबर 2025 का है। इस चैट में जाह्नवी ने कहा था कि ब्रेस्ट और कमर के शॉर्ट न ले। इसी चैट में उन्होंने राम चरण का भी जिक्र किया है। जाह्नवी ने लिखा, 'राम चरण सर बहुत अच्छे हैं। वह डायरेक्टर पर चिल्लाए थे और कहा था कि तुम फिर कभी उसके ऐसे एंग्लस क्लिक नहीं करोगे। वह गुस्सा हो गए थे।
लीक हुई चैट में जाह्नवी ने कहा कि साउथ में ऐसा होना आम बात है। बाद में कियारा के गेम चेंजर से तुलना होने लगी। इस पर जाह्नवी ने लिखा, 'नहीं इसमें जो वे कैमरा एंगल ले रहे थे। वह और भी बुरा था लेकिन राम सर ने इन शार्ट्स को लेने से रोक दिया।' उन्होंने आगे लिखा, 'आपको अंदाजा नहीं मैं किन मुश्किलों से गुजर रही हूं।' हालांकि जाह्नवी की तरफ से इन लीक चैट पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: कभी जबरन किस, कभी बदसलूकी, एक्टिंग के लिए सब झेला, प्रिया बापट का छलका दर्द
'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
4 जून को 'पेड्डी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक स्पोर्टस ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म ने देश में 125 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 191.07 करोड़ का कलेक्शन किया है।
