भारतीय जनता पार्टी (BJP) इन दिनों हरियाणा में संगठन मजबूती पर फोकस कर रही है। लगातार बैठकें और अभियान छेड़कर पुराने और नए कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने में जुटी है। कुछ दिन पहले पंचकूला स्थित 'पंचकमल' में हरियाणा प्रभारी
स्मृति ईरानी
ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक भी ली थी। वहीं अब अमित शाह के हरियाणा दौरे की भी चर्चाएं जारी हैं।
पंचकूला स्थित बैठकों में पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी में अनदेखी का आरोप भी लगाया था। उस दौरान हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी ने सभी नेताओं का फीडबैक लिया था और संगठन की मजबूती व कमजोरी पर मंथन किया था। बतादें कि पंजाब चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में पार्टी का फोकस पंजाब के साथ-साथ हरियाणा पर भी पूरा है।
हाल में ही हरियाणा (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा ने 27 जिलाध्यक्षों समेत प्रदेश के पदाधिकारियों की सूची भी जारी की है। वहीं हरियाणा में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होनी वाली पदयात्रा को लेकर पार्टी के नेता लगातार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करने में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें: केंद्र में सेवाएं दे रहे 4 IAS अधिकारी वापस आएंगे हरियाणा, सरकार ने पत्र लिखा
जिलाध्यक्षों की सूची में 70 प्रतिशत जैन, सिख समुदाय
अल्पसंख्यक मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत बड़ैच ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इस सूची में 70 प्रतिशत जैन और सिख समुदाय के कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय की बात करें तो नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम व भिवानी के कार्यकर्ता इस सूची में शामिल हैं। पंचकूला में मोहम्मद अली खान, अंबाला में हरजिंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र में बिअंत सिंह नलवी, यमुनानगर में मोहम्मद राशिद अली, पानीपत में इरफान अली, रोहतक में अरशद आजमी, गुरुग्राम महानगर में राफेल जावेद, नूंह में अस्सरूदीन, पलवल में ईरशाद मठेपुर, फरीदाबाद में फहीम अहमद, भिवानी में इमरान खान, गोहाना में विनोद जैन, सोनीपत में रजत जैन, दादरी में संदीप जैन, रेवाड़ी में सचिन जैन, महेंद्रगढ़ में संदीप जैन, हांसी में प्रमोद जैन, गुरुग्राम में हर्ष जैन हिसार में अमरीक सिंह, सिरसा में अंग्रेज सिंह ओलख, डबवाली में मोहनप्रीत सिंह, फतेहाबाद में गुरचरण सिंह खोखर, फरीदाबाद महानगर में रणजोत सिंह सन्नी, कैथल में सेवा सिंह खारा, करनाल में देवेंद्र मोहन सिंह, झज्जर में अमन सिंह और जींद में हीरा सिंह भुल्लर को जिलाध्यक्ष बनाया है।
यह भी पढ़ें: अंबाला के शहीदी स्मारक की खासियत क्या है, कब होगा उद्घाटन?
इन्हें भी मिला पार्टी में पद
अल्पसंख्यक मोर्चा में नूंह से तौफीक अहमद, सोनीपत से शकील अहमद, पलवल से सोयब खान, गुरुग्राम से शादाब अली नकवी, करनाल से सिकंदर सलमानी, कैथल से कमलजीत कौर, डबवाली से प्रगट सिंह और जींद से गुरलाल सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही रोहतक से डॉ. डिम्पल जैन, फरीदाबाद से आसिफ ईजसराई़ल कुरैशी और डबवाली के राजेंद्र देशुजोधा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं राजीव जैन कोषाध्यक्ष और चरणप्रीत सिंह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। आईटी विभाग में नदीम इकबाल प्रमुख और फरहीन राजपूत सह प्रमुख बनाई गई हैं। नदीम खान मीडिया प्रभारी और राहुल खान सहप्रभारी होंगे। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी तालीम हुसैन को दी गई है और डॉ. हरप्रीत सिंह को सह प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें: 1 नवंबर सिखों को 1984 याद दिलाता है, कांग्रेस ने यही तारीख क्यों चुनी- नायब सैनी
पदयात्रा से एक मंच पर आएंगे पुराने व नए कार्यकर्ता
(BJP) 30 अक्टूबर स 5 नवंबर तक पदयात्रा निकालेगी। प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा है कि 30 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में, 31 अक्टूबर को रोहतक में पदयात्रा में सीएम नायब सिंह सैनी और स्वयं मौजूद रहेंगी। 1 नवंबर को फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मौजूद रहेंगे। वहीं 5 नवंबर को करनाल पदयात्रा में गृहमंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल व सीएम नायब सैनी समेत कई पदाधिकारी शामिल होंगे।
बीजेपी इन पदयात्राओं से अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी के कुछ वर्करों ने पार्टी पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया था। इस दौरान स्मृति ईरानी ने पार्टी के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व अन्य पदाधिकारियों का फीडबैक लेकर मिलजुलकर काम करने की नसीहत भी दी थी।
अब इन पदयात्राओं के माध्यम से पुराने व नए कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने के साथ ही नाराज चल रहे पदाधिकारियों की नाराजगी दूर करने का काम किया जाएगा। बता दें कि बैठक के दौरान स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रतिनिधियों के साथ तालमेल बढ़ाने को भी कहा था। साथ ही बताया था कि पार्टी अगले 3 महीनों के भीतर प्रदेश के हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति का गठन और पुनर्गठन करेगी। इसके साथ ही हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति अनिवार्य की जाएगी। संगठन को जमीनी स्तर पर कसने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारी जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे, ताकि पुराने और वरिष्ठ कार्यकतार्ओं से सीधा संवाद साधा जा सके।