अभिनेत्री जयति भाटिया इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। उन्होंने कई टीवी सीरियल, वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है। टीवी से लेकर फिल्मों तक में उन्होंने अपनी दमदार ऐक्टिंग से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में फत्तो बी का रोल प्ले किया था।

 

फत्तो बी के कैरेक्टर को दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक ने खूब पसंद किया था। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि यह इतनी बड़ी वेब सीरीज थी। उनके काम की सराहाना मिली लेकिन काम नहीं मिला।

 

यह भी पढ़ें: 'शिवांगी होगी तो दिक्कत है', क्या एकता कपूर ने बताया 'लॉक अप 2' के विनर का नाम?

'हीरामंडी' के बाद जयती को क्यों नहीं मिला काम

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में जयती ने बताया, 'हीरमंडी में मेरे काम की खूब तारीफ हुई। कोई ऐसा एक क्रिटिक नहीं था जिसने मेरे काम की आलोचना की।' उनसे पूछा गया कि जब सब आपके काम की इतनी तारीफ कर रहे थे तब तो आपका फोन बजना चाहिए था। क्यों नहीं बजा?

 

जयती ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ? मुझे लगता है कि क्या पता काम करता है। शायद ऐसा हुआ कि कास्टिंग डायरेक्टर्स तक मेरा काम नहीं पहुंचा हो। क्या पता लोगों को लगा हो कि संजय लीला भंसाली ने इनसे काम निकलवाया है। मैंने किया नहीं है।' 

 

यह भी पढ़ें: निया शर्मा से जन्नत जुबैर तक, रियलिटी शो के भरोसे चल रहा है इन स्टार्स का करियर

जयती को अच्छे रोल का है इंतजार

सिद्धार्थ ने आगे कहा कि आप इतने सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं? आपसे कौन काम निकलवाएगा? इस पर जयती ने कहा, 'मुझे आज भी नहीं पता क्या हुआ? पहले भी मुझे कास्टिंग का तरीका समझ नहीं आता था। मुझे काम मिलता गया काम देखकर लेकिन फिल्म या ओटीटी प्लेटफॉर्म का जो भी कास्टिंग डायरेक्टर मुझे मिलता है, आज 3 साल नहीं 2 साल हो गए। कहते हैं मैम आपका काम शानदार था। हम आपके साथ काम करना चाहेंगे। हर कोई यही कहता है। मगर किसी ने मुझे काम के लिए अप्रोच नहीं किया। क्या पता मेरे लिए अभी रोल लिखा रहा हो या बनाया जा रहा हो। क्या पता? मैं अभी उस रोल के आने का इंतजार कर रही हूं जो मेरा करियर बदल दें और मुझे नेशनल क्रश बना दें। इस उम्र में।'