बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। आज के समय में उनकी गिनती इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्रियों में होती हैं। वह सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि अपनी फिल्मों की निर्देशक और निर्माता भी रह चुकी हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। 

 

उन्होंने PTI को दिए इंटरव्यू में अपने करियर के संघर्ष के दिनों को याद किया। कंगना ने बताया कि उस मुश्किल समय में उनके पास काम नहीं था। साथ ही बताया खुद को कैसे संभाला? उन्होंने बताया कि मेरे पास 'फैशन' के बाद भी काम नहीं था।

 

यह भी पढ़ें: जावेद जाफरी की पत्नी संग हुई थी 16 Cr की ठगी, BMC का अफसर हुआ सस्पेंड

कंगना के पास नहीं था काम

कंगना से पूछा गया कि आपके जीवन में किस समय बदलाव आया? उन्होंने इसक जवाब देते हुए कहा, 'मेरे जीवन में ट्रांसफर्मेशन संघर्ष के दिन थे। मुझे लगता है कि उस समय आपकी जिंदगी आपसे कुछ कहना चाहती हैं। उसे सुनिए। खुद पर काम करिए।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने स्क्रीन राइटर, डायरेक्टर के तौर पर बहुत सीखा। डायरेक्ट और इन डायरेक्ट एजुकेशन ली। ऐक्टिंग लेने के लिए कचिंग क्लासेस ली। उसके बाद किताबें पढ़ी और खुद का ज्ञान बढ़ाने की कोशिश की। ये वह समय था जब मैंने खुद पर काम किया। उस समय मेरे पास काम नहीं था। यहां तक की फैशन के बाद भी मेरे पास काम नहीं था।'

 

 

 

यह भी पढ़ें: फिल्म स्क्रीनिंग से लेकर पेड रिव्यू पर फिल्म क्रिटिक अनमोल जामवाल ने क्या बताया?

फैशन के बाद कंगना के पास नहीं था काम

उन्होंने  आगे बताया, 'उस समय मुझे किसी ने कहा कि आप किसी अच्छे मैनेजर को रखिए। तो किसी न संजय दत्त के मैनेजर धर्म का नंबर दिया था। वह डायरेक्टर के पास जाते थे। खैर हीरोइनों तो रिप्सेलबल होती थी, उस समय मुझे संजय दत्त और अजय देवगन की फिल्मों में डाल दिया जाता था। फिर चाहे 'धमाल' हो या 'रास्कल्स' हो। उस समय कोई न कोई फिल्म में डाल देते थे। मैं कर लेती थी। लोग कहते हैं कि जिससे आपको प्यार है वह काम करें लेकिन मुझे लगता जिसकी जरूरत है उसे करें। मुझे उस समय हमेशा से लगता था कि मुझे मेरे कैलिबर से कम का काम मिल रहा है।'

 

आपको बता दें कि 'फैशन' कंगना के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स की खूब तारीफ मिली थी। वहीं, उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।