अमेजन प्राइम वीडियो का सबसे धमाकेदार और पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन आने वाला है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। शो के दूसरे सीजन को भी फिल्म मेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि शो में वह खिलाड़ियों को कंट्रोल करेंगे और उनके साथ माइंड गेम खेलेंगे। इस बार शो में 21 मशहूर सेलिब्रिटीज हिस्सा लेने वाले हैं।

 

'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर शुरू होगा। इस बार का सीजन ज्यादा बड़ा, बोल्ड और ड्रामे से भरपूर होगा। यह शो दिमाग के खेल पर टिका है। इसमें आपको जानना होगा कि कौन आपका साथी है और कौन धोखा दे रहा है। शो में मलाइका शेरावत और मुनव्वर फारूकी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएगा। शो का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है।

 

यह भी पढ़ें: हर्षद की बेडशीट लेकर सोईं शिवांगी जोशी, यूजर्स ने दिया 'क्रिंज' का टैग

'द ट्रेटर्स' में क्या कुछ होगा खास?

करण ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेटर्स का टीजर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा, 'एक साल बीत गया, पर कुछ धोखे अभी भी उतने ही ताजे हैं। इसके बाद उन्होंने आशीष विद्यार्थी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तो पहले सीजन में अक्सर सोते हुए नजर आए थे। प्रोमों में उर्फी जावेद और अपूर्वा मखीजा की क्लिप भी दिखाई गई थी जिस पर करण ने मजाक में कहा कि दोस्ती टेंपरेरी है। इसके अलावा पूरव झा और एल्नाज नोरौजी को दिखाया गया जिस पर करण ने चुटकी लेते हुए कहा कि इन सभी को पीटीएसडी, पोस्ट ट्रेटर स्ट्रेस डिसऑर्डर है।'

 

 

यह भी पढ़ें: हर्षद की बेडशीट लेकर सोईं शिवांगी जोशी, यूजर्स ने दिया 'क्रिंज' का टैग

 

करण ने किलर से मिलवाते हुए मल्लिका शेरावत को इंट्रोड्यूस करवाते हुए कहा, 'मर्डर करना तो इनकी फितरत में है। यहां पर भी यह मर्डर करेंगी या।' इसके बाद मुनव्वर फारूकी को रियलिटी शो का बादशाह बताय। एक बार फिर से एक बड़े धोखे के लिए तैयार हो जाइए। 'द ट्रेटर्स' का पहला सीजन उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने जीता था। शो का पहला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था।