फिल्म मेकर इम्तियाज अली एक बार फिर रोमांटिक लव स्टोरी 'ओ साथी रे' के साथ वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में दिखाया गया है कि जब प्यार होता है तब क्या होता?

 

यह एक कॉम्प्लिकेटेड लव स्टोरी है। ट्रेलर में रोशनी (अदिति राव हैदरी), करण (अविनाश तिवारी) को दिखाया गया है जिनकी शादी तलाक की तरफ बढ़ती दिख रही है। हालांकि रिश्ते तब और उलझ जाते हैं जब रोशनी के मन में प्रद्युम्न (अर्जुन रामपाल) के लिए प्यार की भावनाएं लगती हैं। अब ये तीनों एक अजीबोगरीब रिश्ते में फंस जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: करोड़ों की फिल्म में प्रोड्यूसर को कितना मिलता है पैसा?

'ओ साथी रे' का ट्रेलर रिलीज

कहानी में दिखाया जाता है कि तब क्या होता है जब अलग-अलग लोगों के लिए प्यार के मायने अलग-अलग होते हैं। करण रोशनी के बिना अपनी जिंदगी को कल्पना नहीं कर पाता है, वही रोशनी को अपनी भावनाएं समझ नहीं आ रहा है जब से प्रद्युम्न उसकी जिंदगी में आया है। तीनों किरदारों के बीच में बहुत कुछ चल रहा है जिसे वे आसानी से बयां नहीं कर पाते हैं।

 

 

'ओ साथी रे' सिर्फ एक लव ट्राएंगल नहीं है। यह प्यार के विचार पर ही सवाल उठाती नजर आती है। क्या आप सच में किसी से प्यार कर सकते हैं, बिना उसे बांधे रखने की चाहत रखें। क्या कभी कभी किसी को जाने देना प्यार जताने का सबसे मुश्किल तरीका हो सकता है। अपने किरदारों के जरिए यह सीरीज कई सवालों पर सोचने को मजबूर करती है।

 

यह भी पढ़ें: जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026, भारत की काजिया लिज मेजो चूकीं

 

इस सीरीज का निर्माण इम्तियाज अली ने किया है। यह 6 एपिसोड की वेब सीरीज है। अमोघ कनास्कर और निधि सेठिया के साथ मिलकर इसे लिखा भी है। इस शो का निर्देशन आरिफ अली ने किया है, और निधि सेठिया इसमें क्रिएटिव प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं। इम्तियाज की हाल ही में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी।