रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने इस शो को छोड़ दिया है। अशनीर ग्रोवर के इस शो की जान पवन सिंह ही थे। उनकी वजह से ही शो की लोकप्रियता 'बिग बॉस 19' को टक्कर दे रही थी। मगर अब उनकी विदाई की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।
शो में पवन सिंह का अंदाज और सोशल मीडिया होस्ट नयनदीप रक्षित के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही थी। धनश्री वर्मा के साथ उनकी केमिस्ट्री से भी यह शो सुर्खियों में आया था। शो की लोकप्रियता जब आसमान छू रही थी, तब पवन सिंह का अचानक जाना चौंकाने वाला है। साथ ही यह भी जानकारी आई है कि वह इस शो में कंटेस्टेंट ही नहीं थे।
यह भी पढ़ें: Youtuber मनी मेराज और हिरोइन वन्नू द ग्रेट का झगड़ा क्या है?
पवन सिंह नहीं थे कंटेस्टेंट
'राइज एंड फॉल' शो के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी IANS से बताया कि पवन सिंह की फैमिली खुद उन्हें लेने सेट पर आई थी। विदा होते समय पवन सिंह ने कहा कि वह कभी इस शो में कंटेस्टेंट नहीं थे। वह बस कुछ समय के लिए आए थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 या 'राइज एंड फॉल': कौन बना रियलिटी शो का टीआरपी किंग?
संगीता फोगाट भी छोड़ चुकी हैं शो
पवन सिंह से पहले रेसलर संगीता फोगाट ने 'राइज एंड फॉल' शो छोड़ा था। संगीता फोगाट के ससुर बलवान पुनिया का निधन हो गया था, जिस कारण वह शो से बाहर हुई थीं। अपने ससुर के निधन की खबर सुन संगीता शो के बीच ही फफक-फफक कर रोने लगी थीं। संगीता चर्चित रेसलर बजरंग पुनिया की पत्नी हैं। उनके पिता और रेसलिंग के महान कोच महावीर सिंह महावीर सिंह फोगाट पर 'दंगल फिल्म' बन चुकी है।
