कॉमेडियन प्रणित मोरे जून के महीने में विवादों में घिरे थे। उनके शो पर एक शख्स ने महिला को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था जिस पर प्रणित ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। सोशल मीडिया पर इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। उसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए कॉमेडी से ब्रेक लिया था। अब उन्होंने अपना स्पेशल स्टेंड अप शो 'घायल' का ऐलान किया है। इस शो के ऐलान के बाद ही उनकी तुलना समय रैना के शो 'स्टिल अलाइव' से होने लगी।
प्रणित ने अपने इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ा एक पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रणित की फोटो के ऊपर घायल लिखा है। उन्होंने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'घायल, मैं उसे बदल नहीं सकता जो हुआ लेकिन मैं चुन सकता हूं कि उसकी वजह से जो बना। घायल उस जर्नी की शुरुआत जो मुंबई में शुरू हुआ।'
यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये
प्रणित की समय रैना से हुई तुलना
प्रणित का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनकी तुलना समय रैना से कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'तुम समय रैना नहीं हूं तो उसकी तरह बनने की कोशिश मत करो।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'तुमने जो किया उसे चाहते हो भूल जाए।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'समय रैना बनने की कोशिश मत करो।' वहीं कुछ लोगों ने प्रणित का सपोर्ट किया है। वह उनके कमबैक से खुश है।
बिरयानी विवाद
प्रणित मोरे से जुड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब उनके स्टैंड अप शो के दौरान ऑडियंस में बैठ हिमांशु जांगड़ा ने अपनी डेट का किस्सा सुनाया। हिमांशु ने बताया कि उन्होंने महिला को डेट पर 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी। जब बाद में महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा तो उनका कहा था कि मुझे खाने पर खर्च किए गए पैसे वसूलने की उम्मीद थी। प्रणित दर्शकों के साथ हंसे और इसे 'पीक गुड़गांव कॉन्टेंट' बताया था। इस वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। उन्हें महिला आयोग की तरफ से नोटिस मिला था। उनके खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि प्रणित ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली थी।
यह भी पढ़ें: क्या गौरव खन्ना से तलाक का ऐलान आकांक्षा का पब्लिसिटी स्टंट था? अब दिया जवाब
समय रैना का 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद
2025 में फरवरी के महीने में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणबीर अलाहाबादिया आए थे। उन्होंने पेरेंट्स को लेकर अभद्र कमेंट किया था। इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ था। समय के साथ रणबीर अलाहबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ थी। समय को यूट्यूब से शोज के सभी एपिसोड डिलीट करना पड़ा थ। इस वजह से उनका शो भी बंद हो गया। समय ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्पेशल कॉमेडी शो 'स्टिल अलाइव' लेकर आए। इस शो में उन्होंने अपनी इमोशनल जर्नी के बारे में बात की और बताया कि वह लेटेंट का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। उनका नया शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर चल रहा है।
