जियो हाटस्टार पर हाल ही में वेब सीरीज 'चिरैया' स्ट्रीम हुई है। इस सीरीज में दिव्या दत्ता, प्रसन्ना बिष्ट, संजय मिश्रा, सरिता जोशी, सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद, टीनू आनंद, अंजुम सक्सेना मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज का निर्देशन शशांत शाह ने किया है। सरीज की मैरिटल रेप जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है।
'चिरैया' में दिव्या दत्ता के साथ प्रसन्न बिष्ट ने शानदार काम किया है। उनकी ऐक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। खासबात यह है कि उन्होंने इससे पहले दो प्रोजेक्ट्स में काम किया है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स में उनका साइड रोल था। प्रसन्ना ने 'चिरैया' में पूजा का किरदार निभाया है। वह अपने किरदार को मजबूती के साथ पेश करते हुए नजर आई हैं। दर्शक उनके बारे में जानना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने ईद पर एक दिन में पार 100 करोड़ का आंकड़ा, तोड़ा Pushpa 2 का रिकॉर्ड
कौन हैं प्रसन्ना बिष्ट?
प्रसन्ना बिष्ट का जन्म मुंबई में हुआ था। वह पेशे से अभिनेत्री और आर्ट डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2021 में टीवी सीरीज कैंडी से की थी। इसके बाद वह 2023 में फिल्म फर्रे में छवि के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया था।
2024 में वह डेढ़ बीघा जमीन, ढाई आखर में नजर आई थीं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स में उन्हें स्क्रीन स्पेस काफी कम समय के लिए मिला था। अब 2026 में चिरैया वेब सीरीज से उन्हें पहचान मिली है। वह अब अमेजन प्राइम की वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय में नजर आएंगी। सीरीज का फर्स्ट टीजर सामने आ चुका है। प्रसन्ना रियल लाइफ में बेहद ग्लैसमरस हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 36. 1K लोग फॉलो करते हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती हैं।
यह भी पढ़ें: ईद पर फैंस को हुआ सलमान खान का दीदार, पिता सलीम संग नजर आए भाईजान
'चिरैया' की कहानी
कहानी लखनऊ के समृद्ध परिवार की है, जिसके मुखिया पापा जी (संजय मिश्रा) का समाज में बहुत नाम है। पापा जी महिलाओं के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। घर की बहू कमलेश (दिव्या दत्त) कम पढ़ लिखी होने के कारण परिवार के हिसाब से चीजों को करती है। वह एक आदर्श बहू है और अपने देवर अरुण को अपने बेटे की तरह मानती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अरुण की पत्नी पूजा (प्रसन्ना बिष्ट) अपने पति पर रेप का आरोप लगाती है। पूजा का साथ उसके माता-पिता भी नहीं देते हैं। इस मुश्किल समय में पूजा का साथ उसकी जेठानी देती है। क्या कमलेश पूजा को न्याय दिला पाएगी? इसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी।
