सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ट्रेंड चलता रहता है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो किसी को भी रातोरात स्टार बनाने का काबिलयत रखता है। सोशल मीडिया के जरिए किसी की भी फैन फॉलो लाखों में पहुंच सकती है। कुछ ही दिनों पहले राजू कलाकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह लोगों के बीच में खड़े होकर 'दिल पे चलाई छूरियां' गाना गाते नजर आए थे। राजू कलाकार के वायरल होने के बाद उनके साथ सोनू निगम ने इस गाने को फिर से रीक्रिएट किया है। इस गाने को टी सीरीज ने रिलीज किया है।

 

ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर फेम मिलने के बाद फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम मिला। हालांकि ये फेम जितनी जल्दी आता है उतनी ही तेजी से चला जाता है। आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो एक समय पर सोशल मीडिया पर छाए हुए थे लेकिन आज कहां गायब है? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

यह भी पढ़ें- जमकर उड़ रहा है 'सैयारा' का मजाक, फिर भी कमाई में निकली सबसे आगे

सोशल मीडिया ने इन लोगों को बनाया स्टार

रानू मंडल

 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रानू मंडल का है। स्टेशन और ट्रेन में लता मंगेशकर गाने गाकर अपना गुजारा करती थीं। 2019 में उनका एक गाना वायरल हुआ था। इस एक गाने ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया। रानू की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी उनके साथ म्यूजिक वीडियो किया था। हालांकि अब रानू मंडल कहां हैं? इसके बारे में किसी और को जानकारी नहीं होगी।

 

मोनालिसा

 

कुंभ में मोनालिसा मालाएं बेचती थीं। उनकी खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया। कुंभ का वीडियो वायरल होने के बाद वह सेलिब्रिटी बन गईं। वायरल होने के बाद उन्हें फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' ऑफर हुई थी। हाल ही में मोनालिसा का गाना 'सादगी' रिलीज हुआ था।

 

हर्षा रिछारिया

 

हर्षा रिछारिया महाकुंभ के समय में काफी वायरल हुई थी। उन्होंने खुद को आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या बताया था। हर्षा को सबसे खूबसूरत साधवी का टैग मिला था। हालांकि अपने इंस्टाग्राम पेज पर हर्ष ने खुद को एंकर, मेकअप आर्टिस्ट, सोशल एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताया था।

 

 

यह भी पढ़ें- सूजे होंठ, लाल चेहरा, उर्फी ने हटाए लिप फिलर्स, क्या है यह बला?

 

सहदेव दिर्दो

 

छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिर्दो ने 'जान मेरी जानेमन बसपन का प्यार' गया था। यह गाना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था। सहदेव के साथ रैपर बादशाह ने भी एक गाना रिकॉर्ड गाया था लेकिन अब वह पूरी तरह से गायब है।

 

भुबन बादायकर

 

सड़कों पर मूंगलीफली बेचने वाले भुबन बादायकर ने 'कच्चा बादाम' गाना गया था। उनका यह गाना खूब पॉपुलर हुआ था। इस गाने पर लोगों ने जमकर रील्स बनाई थी। हालांकि उनकी पॉपुलैरिटी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली।

 

 

अंजलि अरोड़ा

 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजिल अरोड़ा ने कोरोना के समय में 'कच्चा बादाम' पर डांस किया था। इस गाने से उन्हें रातोरात स्टार बना दिया। अंजिल उसके बाद कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं। इसके बाद भी वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

 

प्रिया प्रकाश वारियर

 

प्रिया प्रकाश वारियर सबसे पहले  Oru Adaar Love में नजर आई थी। इस गाने में प्रिया ने अपनी पलक झपकाई थी। उनके पलक झपकाने के अंदाज ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें विंक गर्ल का टैग मिली था। वह अब तमिल, तेलुगु, मलयालम फिल्मों में काम कर रही हैं।

 

स्वामी ओम

 

सलमान खान के शो बिग बॉस 10 में स्वामी ओम ने खुद को आधायत्मिक गुरू बताते हुए एंट्री ली थी। शो में कुछ दिनों बाद बाबा ने अपना रंग दिखाया। बाद में शो के होस्ट सलमान ने उन्हें गेम से बाहर कर दिया था। स्वामी ओम को इस शो से काफी फेम मिला था।