रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। ईद की वजह से शनिवार को फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
'धुरंधर 2' ने 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पहली बार देखा गया है कि फिल्म ने एक दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसा पहली बार जब हुआ है जब किसी हिंदी फिल्म ने इस तरह का रिकॉर्ड बनाया है। साल 2018 में आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने एक दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: ईद पर फैंस को हुआ सलमान खान का दीदार, पिता सलीम संग नजर आए भाईजान
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य धर की फिल्म ने ईद के दिन सिर्फ हिंदी में 105 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 113 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने हिंदी वर्जन में चौथे दिन 86 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। फिल्म ने 3 दिनों में कुल मिलाकर 339 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का कलेक्शन किया
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। संडे के दिन में मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर सकती है। लंबे समय के बाद दर्शकों में किसी फिल्म को लेकर इस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: राकेश बेदी निकले असली 'धुरंधर', जमील जमाली के रोल में दर्शकों को किया हैरान
'धुरंधर 2' की कहानी
'धुरंधर 2' में दिखाया जाता है कि हमजा उर्फ जसकिरत सिंह देश की सुरक्षा के लिए आतंकी संगठन में शामिल होता है। साथ ही आंतकियों को मारते हुए नजर आता है। मेकर्स इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी ला सकते हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन, सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राकेश बेदी की हो रही है। उन्होंने फिल्म में जमील जमाली का रोल प्ले किया है। उनकी दमदार ऐक्टिंग ने लोगों को हैरान कर दिया।
