रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मायसा' चर्चा में है। यह फिल्म पहले 27 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने 5 दिन पहले फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है। अभी तक नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि रश्मिका को खुद भी नहीं पता कि यह फिल्म अब कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जैसे उन्हें फिल्म से जुड़ा कोई भी अपडेट मिलेगा, उसे जरूर शेयर करेंगी।
रश्मिका ने लिखा, 'फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। कब तक के लिए? यह तो पता नहीं लेकिन जैसे ही मुझे पता चलेगा। मैं लोगों को भी बता दूंगी।' मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया है।
यह भी पढ़ें: मनीष गोयल ने बीच में छोड़ा शो, 'बिग बॉस 20' को मिले टॉप 10 कंटेस्टेंट
'मायसा' की रिलीज डेट हुई क्यों टली?
बयान मे कहा गया है, 'तेलुगू सिनेमा एक एक्साइटिंग फेज में एंट्री कर चुका है। इस हफ्ते रिलीज हुई कई फिल्मों में देखने को मिला है कि कैसे बेहतरीन कलाकारी और कमाल के तकनीक के जरिए फिल्मों को उच्चे स्तर पर उठाया जा रहा है। इसी भावना के साथ मायसा को तेलुगू सिनेमा की एक ऐसी अनोखी और तकनीकी रूप से बेहतरीन ऐक्शन फिल्म के तौर पर तैयार किया गया जो दर्शकों को शानदार अनुभव देगी।'
उन्होंने आगे कहा, हम चाहते हैं कि ये विजन दर्शकों को बिना किसी समझौते के पहुंचे। इसलिए हमने 27 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है। नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट जल्द की जाएगी। आपके लगातार प्यार, धैर्य और सम्मान के लिए धन्यवाद। हम आपको यकीन दिलाते हैं कि आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इस फिल्म में रश्मिका लीड रोल निभा रही हैं। उनके साथ ईश्वरी राव, रवींद्रन, समुथिरकानी, राव रमेश, शिव कंदुकुरी, कार्तिक रंजिनी, तारक पोनप्पा और निधि सिंह समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: 1982 का बंगाली गाना 'आज शनिवार' GTA 6 की वजह से चर्चा में क्यों है?
27 नंवबर को रिलीज होंगी ये फिल्म
अगले हफ्ते सिनेमाघरों में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में आयुष्मान खुरान और शरवरी वाघ की 'ये प्रेम मोल लिया', इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' का नाम शामिल हैं। अब इन दोनों फिल्मों में क्लैश होगा। वहीं रश्मिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में 'रणबाली' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था।
