'रामायण' के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज होने में चंद दिन बाकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर , साई पल्लवी, यश मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर लॉस एंजिल्स में रखा गया था। फिल्म के रेड कार्पेट पर साई पल्लवी ने अपनी राय रखी और कहा कि रामायण से लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं।
साई पल्लवी से पूछा गया कि भारत में लोग रामायण की कहानी सुनते-पढ़ते हुए बड़े हुए हैं लेकिन उन्हें क्या उम्मीद है कि अमेरिका में लोग इस फिल्म में क्या कुछ अलग देखेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए साई ने कहा, 'अगर कोई भारतीय संस्कृति और भारतीय महाकाव्यों के बारे में जानने के लिए उत्सुक है तो यह एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। जहां आप रामायण को सबसे बेहतरीन रूप में देख सकते हैं। इस फिल्म में बेहतरीन तकनीशियन ने काम किया और एडवांस वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है।'
यह भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में हुई तहसीन पूनावाला की एंट्री, भाई को देख बौखलाए शहजाद
रावण पूरी तरह से बुरा नहीं था
साई पल्लवी ने आगे कहा, 'एक धर्मग्रंथ के रूप में मुझे लगा कि अगर आप आस्तिक हैं तो आपको आत्म चिंतन करना चाहिए। आप अपने भीतर की अच्छाइयों और बुराइयों को देखें और समय के साथ खुद को सुधारना चाहिए क्योंकि रावण पूरी तरह से बुरा नहीं था। इसलिए जरूरी है कि हम अपने अंदर के रावण को पहचानें और समय के साथ खुद में बदलाव लाएं।'
'रामायण' को सिनेमाघरों में दो भांगों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्षमण के रोल में हैं। इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने कंपोज किया है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें: क्या 'रामायण' में हुआ AI का इस्तेमाल? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने दिया जवाब
वहीं साई पल्लवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'रामायण' के बाद धनुष के साथ फिल्म 'ओम' में नजर आएंगी। यह एक ऐक्शन क्राइम ड्रामा है। इस फिल्म में वह अस्टिटेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक समने आ चुका है।
