रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान बेबाक अंदाज में नजर आए। उन्होंने शो पर बॉडी शेमिंग के मुद्दे को उठाया और ट्रोलिंग करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया। सलमान ने अपनी सेहत, बढ़े हुए वजन, हेयर ट्रांसप्लांट पर चल रही खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कैमरे पर अपनी टोपी उतारी और अपनी शर्ट उताकर अपनी फिटनेस का सबूत दिया।


उन्होंने शो में स्काउट ओपी और अर्शिफा खान के बीच में हुए मामले पर बात करते हुए कहा था कि स्काउट ने यूट्यूब और गेमिंग कम्युनिटी अर्शिफा को खत्म करने के लिए कहा था। उन्होंने ट्रोल करने वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'आप किसी को नीचा दिखाकर पैसे कमा रहे हो।'

 

यह भी पढ़ें: अटैक या सीने में दर्द, बिगबॉस के सेट पर सलमान खान को क्या हुआ? अब खुला राज

सलमान ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

सलमान ने कहा, 'ट्रोल करने में लोगों को मजा आता है। मेरे ऊपर भी हुआ था। ओह बूढ़ा हो गया। हां, 60 साल का हो गया हूं यार। आप हमेशा मैंने प्यार किया उम्र के नहीं रह सकते हैं। लोग अक्सर कहते हैं बूढ़ा हो गया है, ये हो गया। आप क्या ट्रोल करना चाहते हैं। आपको ट्रोल क्यों करना है।' 

 

 

सलमान खान ने कहा कि ट्रोल अक्सर सेलिब्रिटीज को उनके शरीर, वजन, लुक्स, परिवार, करियर, मां बनने के बाद उनके लुक्स को लेकर निशाना बनाते हैं। आप बस अपनी परवरिश दिखा रहे हैं। सलमान ने अपनी टी शर्ट उताकर अपनी फिटनेस दिखाई और कहा कि उन्हें ट्रोल करने वाले वे बेशक कर लें। किसी पर भी भद्दे कमेंट्स करने या उनका मजाकर उड़ाने से पहले लोगों को अपने और अपने परिवार की तरफ देख लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वे आगे फटे जूते पहनकर भी आएंगे और वही कपड़े भी पहनकर आ सकते हैं। उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: ऑस्कर 2027 के लिए भारत ने चुनी मराठी फिल्म ‘गोंधल’, जानिए फिल्म में क्या है खास

हेयर ट्रांसप्लांट को बताया अफवाह

उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर चल रही अफवाहों पर कहा कि उनका टकला लुक किसी सर्जरी की वजह से नहीं बल्कि आने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट की मांग है। इसके अलावा उनके एक करीब दोस्त का 2 महीने पहले निधन हो गया था। इस वजह से भी उनका यह लुक है। सलमान ने कहा कि वह ट्रोलिंग को पॉजिटिव तरीके से लेते हैं लेकिन हर इंसान ऐसा नहीं कर पाता है। कुछ लोग इस वजह से डिप्रेशन में चले जाते हैं।

 

सोशल मीडिया पर अंधाधुंध ट्रोलिंग पर सलमान ने कहा, 'ट्रोलर्स जिस घटिया भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उससे उनकी परवरिश का पता चलता है। आप किसी को ट्रोल करने से पहले खुद को देख लो, अपनी शक्ल देख लो, अपने परिवार को देख लो।' उन्होंने ट्रोलर्स को पैरासाइट्स कहा और इस तरह की सोच को समाज से खत्म करने की बात कही।