साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फिल्ममेकर राज निदिमोरू से दूसरी शादी कर ली है। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। समांथा और राज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लाल साड़ी में सामंथा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस सामंथा की शादी से बेहद खुश है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

इवेंट से लेकर वेकेशन तक पर दोनों साथ में नजर आते हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। कपल ने आज तामिलनाडू के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में शादी की है। हालांकि सामंथा और राज की शादी की खबर को लेकर सुबह से ही सोशल मीडिया पर बज बना हुआ था। लोग जानना चाहता है कि सामंथा ने किसके साथ शादी की है?

 

यह भी पढ़ें- BB 19 में पत्रकार ने गौरव को बताया 'लोमड़ी', फरहाना और तान्या से पूछे तीखे सवाल

कौन हैं राज निदिमोरू?

राज निदिमोरू का जन्म तेलुगु परिवार में हुआ है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में एमए की डिग्री ली और कुछ सालों तक अमेरिका में भी काम किया है लेकिन उनका शुरुआत से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी। अमेरिका में राज की मुलाकात कृष्णा डीके से हुई थी। आज राज और डीके की गिनती इंडस्ट्री के बेस्ट फिल्म मेकर्स में होती है।

 

दोनों ने साथ में अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म Flavors से की थी। इसके बाद 2009 में उनकी फिल्म 99 रिलीज हुई थी जिसे क्रिटिक्स से काफी तारीफ मिली था। 2011 में 'शोर इन द सिटी' से दोनों को इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद 2013 में 'गो गोवा गोन' रिलीज हुई थी। 2019 में दोनों 'द फैमिली मैन' सीरीज लेकर आए थे। इस सीरीज ने तहलका मचा दिया था। इस सीरीज के तीनों सीजन को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिला। इसके अलावा 'फर्जी', 'गन एंड गुलाब', 'सिटाडेल: हनी बनी' सीरीज के निर्देशक, लेखक और प्रोड्यूसर राज और डीके हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'जोकर बताया, फिर माफी मांगी,' अनुपम खेर से नसीरुद्दीन शाह का पंगा क्या है?

राज और सामंथा की पहली मुलाकात

सामंथा और राज ने साथ में 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: द हनी बनी' में काम किया था। सिटाडेल के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों साथ में 'रक्त ब्रह्मांड' में काम कर रहे हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नागा चैत्नय से तलाक के बाद सामंथा का नाम राज निदिमोरू से जुड़ने लगा। रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा की वजह से राज और श्यामली अलग हो गए।