संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। 2022 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। यह एक थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म जिसका सीक्वल रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
इस फिल्म का निर्माण लव फिल्म्स ने किया है। इस बार फिल्म में संजय, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन जसपाल सिंह सिद्धू ने किया है। यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: धनश्री, RJ महविश के बाद एक और! युजवेंद्र चहल के साथ दिखीं शेफाली बग्गा कौन हैं?
मिस्ट्री से भरपूर है 'वध 2' की कहानी
फिल्म के निर्देशक जसपाल सिंह सिद्धू ने 'वध 2' की कहानी को नए तरीके से लिखा है। फिल्म में किरदारों की स्टोरीटेलिंग कमाल की लग रही है। ट्रेलर की शुरुआत संजय मिश्रा के साथ होती है जो एक ठेला चलाते हैं और रास्ते में एक पुलिस वाला उन्हें रोककर ठेले को चेक करता है। इसके बाद नीना गुप्ता को जेल के अंदर कैदियों के बीच दिखाया जाता है।
फिर इंस्पेक्टर अतीत सिंह आते हैं और कहते हैं केशव की गुमशुदगी की रिपोर्ट लोकल थाने में दर्ज हुई है। यही से कहानी में ट्विस्ट आता है। केशव को किसने और क्यों किडनैप किया गया? इन सभी सवालों के जवाब बाद में मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: HC ने पलटा फैसला, थलपति विजय की 'जन नायगन' नहीं हो पाएगी रिलीज, जानें विवाद
नई कहानी पर बनी है फिल्म 'वध 2'
फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा, 'वध 2 पहली फिल्म की सोच और इमोशन को आगे बढ़ाती है लेकिन कहानी बिल्कुल नई है। इस बार भी पॉपुलर फ्रेंचाइजी में संजय मिश्रा, नीना गु्प्ता और कुमुद मिश्रा जैसे सीनियर्स अभिनेता शामिल हैं।' फिल्म को IFFI के मंच पर दर्शकों ने खूब पंसद किया है। निर्माताओं और निर्देशकों को उम्मीद है कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी।
वहीं संजय मिश्रा की वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय के साथ महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में थी।
