मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वीं सालगिरह पर सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस को अचानक बंद कर दिया गया था, जबकि उन्होंने अपना सेट पूरा भी नहीं किया था। इस घटना से शिल्पा के फैंस नाराज हो गए। शिल्पा की परफॉर्मेंस बंद होने के तुरंत बाद सिंगर कुतेल खान और उनके बैंड ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। इतना ही नहीं उसके बाद सिंगर हिमेश रेशमिया ने रात के 10 बजे के समय सीमा के बाद भी अपना परफॉर्मेंस जारी रखा।
इस पूरे तमाशे के बाद आयोजकों ने शिल्पा से माफी मांगी। इसके लिए शेड्यूल मे देरी और वेन्यू की पांबादियों को जिम्मेदार ठहराया, वहां मौजूद लोगों ने कहा कि शिल्पा के मामले में ऐसा ध्यान क्यों नहीं रखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि अनु मलिक और यूफोरिया जैसे संगीतकारों ने अपने परफॉर्मेंस को ज्यादा देर बढ़ा दिया जबकि अन्य कलाकारों को दूसरे स्टेज पर अपने समय में बदलाव करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: 'मेरा परिवार शर्मिंदा है', लव संग स्काउट के रिलेशनशिप पर भड़कीं गर्लफ्रेंड कशवी
शिल्पा राव का परफॉर्मेंस बीच में हो गया था बंद
शिल्पा राव जब से परफॉर्म कर रही थीं तब से कुछ न कुछ दिक्कत हो रही थी। पहले माइक खराब होने पर उन्होंने दूसरा माइक मंगवाया लेकिन उसमें भी वैसी ही दिक्कतें आईं। कुछ गानों को गाने के बाद जब वह फिल्म देवरा का गाना Chuttamalle गा रही थीं तब उनका माइकफोन पहली बार बंद हो गया। इससे से वह काफी हैरान नजर आईं।
यह स्थिति जब और अजीब हो गई जब उनके स्टेज पर रहते ही गायक कुतल खान अपने बैंड के मंच के दूसरे हिस्से पर अपना परफॉर्मेंस शुरू कर दिया। इस पूरी घटना के बाद शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। साथ ही उन्होंने अपने फैंस का ध्यानवाद जिन्होंने म्यूजिक बंद होने के बाद उन्हें चीयर किया। इस घटना की आलोचना होन के बाद बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट ने शिल्पा और उनकी टीम से माफी मांगी। आयोजकों ने गायिका के प्रति अपना सम्मान भी जताया और संगीत उद्योग में उनके योगदान की सराहना की।
यह भी पढ़ें: 'मेरी मां और बहन पर किए भद्दे कमेंट', कृति सेनन ने राखी विज्ञापन पर तोड़ी चुप्पी
हिमेश ने 10 बजे के बाद भी परफॉर्म किया
गायक हिमेश रेशमिया ने 10 बजे के बाद भी परफॉर्म किया। उन्हें रात 8.30 बजे से 10 बजे तक परफॉर्म करना था। उन्हें शाम में देरी हुई जिसकी वजह से उनक कार्यक्रम देर से शुरू हुआ। हिमेश ने अपने कई गाने गाए थे। स्टेज पर उन्होंने अपनी पत्नी सोनिया को बुलाया था। उसके बाद आयुष्मान खुराना भी अपनी फिल्म ये प्रेम रत्न मोल लिया के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। हिमेश ने तय समय सीमा 10 बजे के बाद भी गाया। इस फेस्टिवल में शामिल हुए लोगों का कहना है कि शिल्पा के अलावा सभी सिंगर्स को तय सीमा से ज्यादा समय दिया गया। इतना ही नहीं उन्हें अपने फैंस को अलविद तक नहीं कहने दिया गया जबकि वह कुतेल खान की परफॉर्मेंस के दौरान खड़े होकर इंतजार कर रही थी।
