रियलिटी शो 'द 50' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। हर दिन शो में नया हंगामा खड़ा हो रहा है जिससे लोगों की दिलचस्पी बढ़ी रही है।
इस शो का फॉर्मेट स्ट्रैटिजी के साथ टास्क खेलना और जीतना है।
इस शो को जो भी जीता उसके फैन को 50 लाख रुपये मिलेगा। मगर शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल के बीच में जमकर झगड़ा होता है। गुस्से में सपना अपना आप खो देती हैं और कहती हैं मैं तुझे मारकर जाऊंगी।
यह भी पढ़ें: 'घूसखोर पंडत' फिल्म पर चलेगी कैंची? मनोज बाजपेयी ने दी सफाई
दिव्या अग्रवाल पर भड़कीं सपना चौधरी
सपना शुरुआत से ही डंके की चोट पर गेम खेल रही है। उनके घर में कई लोगों से पंगे हो चुके हैं। वीडियो में सपना कहती हैं, 'बहन कब तक रोकोगे बहन, मैं इसको पीटूंगी, मैं इसको मारूंगी।' इसके जवाब में दिव्या कहती हैं, 'अगर तू मुझे थप्पड़ मारेगी तो तुझे मेरा एमएमए का मुक्का पड़ेगा।'
दिव्या सपना को उकसाने के लिए पूछती हैं, 'सपना चौधरी तेरा नंबर क्या था।' इसके बदले में सपनी कहती हैं, 'बेवकूफ है क्या तू?' सपना आगे कहती हैं, 'तेरे जैसों को मैं फुटेज तक नहीं होता है।' दोनों के बीच में जमकर झगड़ा होता है।
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना की मां ने उड़ाया पलाश का मजाक, 60 दिन पहले टूटी थी शादी
क्या करण पटेल होंगे शो से बाहर?
इससे पहले घर में करण पटेल और रचित सिंह ओझा की लड़ाई होती है। दोनों के बीच में जमकर झगड़ा होता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि करण शो छोड़ने को तैयार हो जाता है। मैक्स्टर्न शो में एल्विश के खिलाफ बहुत सारी बातें बोलते है।
मैक्सर्टन और लवकेश कटारिया के बीच में धक्क- मुक्की होती है। लवकेश मैक्सटर्न पर भारी पड़े थे। दोनों के बीच में लायन को आना पड़ा था। 'द 50' में 50 सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। शो में 46 दिन बचे हैं। अगर घर से करण पटेल निकल जाते हैं तो शो में 45 सेलेब्स ही बच जाएंगे।
