हॉलीवुड फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन ने साल 2000 में अपनी फिल्म 'मेमेंटो' में काफी रिस्क लिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में रिवर्स टाइमिंग के पैटर्न को दिखाया गया था। फिल्म के लीड कलाकार लियोनार्ड (गाइ पीयर्स) को एंटेरोग्रेड एमेनिशिया नाम की बीमारी होती है जिसमें व्यक्ति की नई यादें कुछ ही मिनटों में मिट जाती है। फिल्ममेकर ने पहले परिणाम और बाद में उसकी वजह से दिखाया ताकि दर्शक भी उसी भ्रम में रहे।

 

क्रिस्टोफर के इस आइडिया को खूब पसंद किया गया था। क्या आप जानते हैं क्रिस्टोफर से 2 साल पहले उपेंद्र नाम के असिस्टेंट डायरेक्टर ने रिवर्स स्क्रीनिंग को दिखाते हुए फिल्म बनाई थी। इस कन्नड़ फिल्म ने सभी रिकॉर्ड्स को ब्रेक कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें: Panchayat 5 में क्या कुछ नया? बनराकस बनेगा सचिव जी-रिंकी के प्यार का दुश्मन!

उपेंद्र ने शुरू किया था रिवर्स स्क्रीनप्ले का ट्रेंड

1990 में कन्नड़ सिनेमा एक प्रकार के पैटर्न पर चल रहा था। हीरो, हीरोइन, विलेन और क्लाइमेक्स। 1998 में फिल्म 'ए' रिलीज हुई थी। हर फिल्म शुरुआत से अंत तक चलती है जबकि 'ए' क्लाइमेक्स से शुरू होती है और आपको उल्टा लेकर चलती है। इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट भी उपेंद्र ने किया था। इसमें उपेंद्र के साथ चांदनी लीड रोल में थे। फिल्म में एक डायरेक्टर और एक्ट्रेस के बीच की लव स्टोरी को दिखाई गई थी जिसे क्लाइमेक्स के अंदर क्साइमेक्स से दिखाया गया था।

 

पहली बार में इस फिल्म की कहानी लोगों को समझ नहीं आई। यह एक रोमांटिक साइकोलॉजिकल ड्रामा मूवी है जिसे लोगों ने कई बार देखा था। यह फिल्म 175 दिनों तक कर्नाटक में चली थी। इस फिल्म से उपेंद्र ने बतौर ऐक्टर कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया था। 'ए' उस समय की कल्ट हिट फिल्म बन गई थी। बाद में तमिल में इसका फिल्म का रीमेक भी बना था। इस फिल्म की तारीफ अमिताभ बच्चन से लेकर रजनीकांत जैसे सितारों ने की थी। हालांकि शुरुआत में इस फिल्म की काफी आलोचना हुई थी क्योंकि इसमें महिला को नेगेटिव रोल में दिखाया गया था।

 

यह भी पढ़ें: Panchayat 5 ट्रेलर रिलीज, फुलेरा में बदली सत्ता, रिंकी-सचिवजी का इश्क आया सामने

उपेंद्र का फिल्मी करियर

1999 में उनकी फिल्म 'उपेंद्र' आई थी। यह भी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थीं। 16 साल बाद उपेंद्र की 'ऊपी 2' रिलीज हुई थी। यह फिल्म उपेंद्र का सीक्वल था। इस फिल्म की शुरुआत ही एंड क्रेडिट से हुई थी। 2024 में उनकी थ्रिलर फिल्म UI रिलीज हुई थी। उपेंद्र फिल्म निर्देशक, स्क्रीनप्ले राइटर और ऐक्टर रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Tharle Nan Maga के निर्देशन से किया था।