समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में कंटेस्टेंट भाग्यश्री तार्के ने सलमा दीवानी (एक हैदराबादी मुस्लिम लड़की) का कैरेक्टर प्ले किया। उनके ऐक्ट  ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी परफॉर्मेंस से सभी पैनालिस्ट खुश थे जिसमें हुमा कुरैशी, कृष्णा अभिषेक, आशीष सोलंकी, बलराज घई शामिल हुए। सलमा ने शो में 1 लाख रुपये का इनमा जीता है। उन्होंने खुद को 10 नंबर दिए थे और जज के पैनल ने भी उन्हें 10 अंक दिए थे।

 

अब इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि भाग्यश्री तार्के कौन हैं? शो पर समय रैना ने सलमा से पूछा था कि वह शो में किसके साथ आई हैं। उन्होंने जवाब दिया कि वह अपने कजन के साथ आई हैं। जब हुमा ने पूछा कि कजन कौन? 

 

यह भी पढ़ें: 'कजन कौन, हस्बैंड इनके...', हुमा कुरैशी के सवाल पर समय रैना का जवाब, बरपा हंगामा

समय रैना फिर विवाद में फंसे

इस पर समय ने तुरंत जवाब दिया कि इनके हसबैंड हैं। इस जवाब को सुनकर हुमा हैरान हो गई थीं। समय ने यह मजाक मुस्लिम धर्म में कजन भाई-बहन की शादी को लेकर किया था। 

 

क्या जोक सुन भड़क गई थीं हुमा कुरैशी?

रेडिट पर एक व्यक्ति ने दावा किया कि इस मजाक को सुनने के बाद हुमा ने इस शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला ले लिया था लेकिन कृष्णा अभिषेक के समझाने पर वह रुक गईं। इतना ही ऑडियंस में से भी कुछ लोग इस बात को सुनकर चले गए थे। इस वजह से समय को यहां पर एडिट करना पड़ा और हुमा ने कहा कि वह समय से कभी बात नहीं करेंगी।

 

 

यह भी पढ़ें: शरद कपूर ने CINTAA से की काम की मांग, ऐक्टर की हालत देख फैंस हुए हैरान

कौन हैं सलमा दीवानी?

भाग्यश्री तार्के पेशे से एक स्टेज ऐक्टर और थिएटर मेकर हैं। उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 में सलमा दीवानी का कैरेक्टर प्ले किया है। वह इससे पहले भी अलग-अलग शोज में सलमा दीवानी की कैरेक्टर प्ले कर चुकी हैं। वह दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षित ऐक्टर हैं। ऐक्टिंग में आने से पहले वह बतौर पत्रकार भी काम कर चुकी हैं। वह इज देयर अ वे, विथ नथिंग ऑन और सरेन्टा जैसे नाटकों का निर्माण भी किया है। IMDB की रिपोर्ट के अनुसार, भाग्यश्री ने विशाल भारद्वाज की मर्डर मिस्ट्री 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' में काम किया है। इसके अलावा 'लस्ट स्टोरी 3' में भी नजर आ चुकी हैं।