हॉलीवुड मूवी 'ऑब्सेशन' को लेकर लोगों का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को भारतीय दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के सभी शोज हाउसफुल चल रहे हैं। हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है। इस फिल्म का निर्माण यूट्यूबर करी बार्कर ने किया है।
लंबे समय के बाद भारतीयों में किसी हॉरर फिल्म को लेकर इस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इस फिल्म में क्या कुछ खास है जिसकी वजह से चर्चा में है।
यह भी पढ़ें: 'पेड्डी' में जाह्नवी ने बोल्ड सीन्स पर जताई थी आपत्ति, वायरल हुआ चैट
क्यों चर्चा में है ऑब्सेशन?
कहानी बियन नाम के लड़के की है जो अपने साथ में काम करने वाली लड़की निक्की को पसंद करता है। वह उससे अपनी दिल की बात कहना चाहता है लेकिन उसके सामने कुछ नहीं कह पाता है। एक दिन बियन विन विश विलो खरीदता है जिससे कोई भी अपनी एक विश पूरी कर सके।
एक दिन निक्की उससे पूछती है कि क्या तुम मुझे पसंद करते हो। बियन घबराकर मना कर देता है और फिर गुस्से में आकर विश मांगता है कि निक्की उससे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करने वाली लड़की हो। इसके बाद से खेल शुरू होता है। निक्की बियन के घर आ जाती है और उसके साथ रहने लगती है। दोनों के बीच में इंटीमेसी बढ़ने लगती है। कभी निक्की उससे बहुत प्यार करती तो कभी खुद से दूर कर देती। इस बात से बियन बहुत परेशान और डरा था। धीरे धीरे बियन को ऐहसास होता है कि निक्की के अंदर एक आत्मा है जो उसके लिए ऑब्सेस्ड है। कोई भी लड़की अगर बियन के पास जाती तो उसे मार देती। निक्की उसे बाहर आने जाने से मना कर देती है। बियन निक्की के खौफ में रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: 'बंदर' में बॉबी देओल की दमदार ऐक्टिंग, फिर भी बॉक्स ऑफस पर लुढ़की फिल्म
लोगों को पंसद आई ऑब्सेशन
'ऑब्सेशन' में करी बार्कर ने ऐसे दुनिया की रचना की है जिसमें दिखाया जाता है कि जब एक लड़की आपके लिए इस तरह से ऑब्सेस्ड होती है तो आपके अपने पार्टनर से ही डरने लगते है। यह एक थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म का बजट महज 10 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन $178 मिलियन है।
