अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर पर 19 साल के युवक ने गोलीबारी करने की साजिश रची थी, उसकी साजिश सफल नहीं हो पाई। जब आरोपी ने मंदिर पर राइफल चलाई लेकिन गोली नही चली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच-पड़ताल के अनुसार, आरोपी लोगों के रंग को लेकर भेदभाव रखता था। पुलिस को आरोपी के घर में एक पत्र मिला था, जिसमें किशोर ने लिखा था कि भारतीय बाकी इंसानों से कमतर होते हैं। बताया गया है कि वह कथित तौर पर इन लोगों को मारने के लिए बेताब था।
पुलिस ने एलेक्जेंड्रोस पापोरकिस को रविवार को गिरफ्तार किया। उसके घर से पुलिस को आठ पन्नों का नफरती पत्र, कारतूस और बॉडी आर्मर मिला। एलेक्जेंड्रोस को 14 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां जज ने उसे हिरासत में रखने का फैसला सुनाया। अब अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। जानकारी के लिए बता दें, इस साजिश के बारे में पुलिस को तब पता चला, जब एलेक्जेंड्रोस के एक सहकर्मी ने खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: पोप लियो को हुआ कैंसर, 90 मिनट चली सर्जरी; निकाला गया फेफड़े का हिस्सा
एलेक्जेंड्रोस को भारतीयों से है नफरत
जब पुलिस ने एलेक्जेंड्रोस के घर की तलाशी ली, तब उन्हें आठ पन्नों का नफरती पत्र मिला। बताया गया है कि इस दस्तावेज में एलेक्जेंड्रोस ने लिखा था कि भारतीय और अफ्रीकी-अमेरिकी लोग इंसानों से कमतर हैं। इसके बाद पत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने के बारे में भी लिखा गया था। इसके अलावा, एलेक्जेंड्रोस ने कथित तौर पर सामूहिक हत्या की योजना भी पत्र में लिखी थी। जब बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई, तो पुलिस ने जज के सामने आठ पन्नों का पत्र पेश किया।
कितने समय से रच रहा था साजिश?
पुलिस की जांच-पड़ताल के अनुसार, एलेक्जेंड्रोस पिछले दो साल से मंदिर में हमला करने की साजिश रच रहा था। यह बात आठ पन्नों के पत्र में लिखी गई थी। हालांकि, वह अपनी साजिश में नाकाम रहा क्योंकि पुलिस ने उसे समय रहते पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: नाइजीरिया के वायुसेना प्लेन क्रैश में 32 लोगों की गई जान, राष्ट्रीय शोक का एलान
इस साजिश के बारे में पुलिस को तब पता चला, जब एलेक्जेंड्रोस के एक सहकर्मी ने खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी देने वाले युवक ने अपनी पहचान गुप्त रखी और पुलिस को फोन कर एलेक्जेंड्रोस की साजिश के बारे में बताया। पुलिस को जानकारी देने वाले युवक ने बताया कि एलेक्जेंड्रोस मंदिर पर गोलीबारी करने वाला था। जब उसने मंदिर पर राइफल चलाई और गोली चली, तो इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
