मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा, पाकिस्तान में पर्वतारोहण के दौरान लापता हो गए हैं। उनके साथ 9 अन्य लोग थे, जिनका कोई पता नहीं चल पाया है। वह काकोरम रेंज की पहाड़ियों पर जा रहे थे, तभी अचानक बर्फीला तूफान आया और लोगों का संपर्क कट गया है।
निर्मल पुरजा, निम्स दाई के तौर पर दुनियाभर में मशहूर हैं। नेतृत्व में यह गुट, पर्वतारोहण के लिए आगे बढ़ रहा था। इनमें 10 अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही पाकिस्तान के उत्तरी इलाके में आगे बढ़ रहे थे। दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक 'ब्रॉड पीक' पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: लाशें, जानलेवा सर्दी, दुर्गम राह, फिर माउंट एवरेस्ट क्यों आते हैं लोग?
हादसा कैसे हुआ?
'अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान' के उपाध्यक्ष कर्रार हैदरी ने गुरुवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि क्लब को यह पता चला है कि निम्स दाई के नेतृत्व वाला पर्वतारोहियों का दल हिमस्खलन की चपेट में आया था और तब से पर्वतारोहियों से संपर्क नहीं हो पाया है।
कर्रार हैदरी ने कहा है कि इस अभियान दल में निम्स दाई के नेतृत्व में 5 नेपाली पर्वतारोही, पाकिस्तान के हुंजा के पर्वतारोही सोहेल साखी, ओमान की पर्वतारोही नाथिरा, अमेरिकी पर्वतारोही मैलोरी गीस, वांग नामक एक चीनी पर्वतारोही और एक अन्य विदेशी पर्वतारोही शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं कामी रीता शेरपा? एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार फतह का रिकॉर्ड
रेसक्यू ऑपरेशन का हाल क्या?
क्लब के अध्यक्ष मेजर जनरल इरफान अरशद और क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कराने के लिए सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं। क्लब ने कहा कि मौसम और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर और अन्य बचाव संसाधनों को जल्द से जल्द जुटाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: याशी जैन: एल्ब्रुस से एवरेस्ट तक, तिरंगा फहराने वाली लड़की का इंटरव्यू
क्या है ब्रॉड पीक की खासियत?
काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित 8,047 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी है। पाकिस्तान में विश्व की कई ऊंची पर्वत चोटियां स्थित हैं और हर साल दुनिया भर से पर्वतारोही इन चोटियों को फतह करने के लिए यहां पहुंचते हैं। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित सभी पक्षों के साथ कॉर्डिनेट कर रहा है।
कौन हैं निर्मल पुरजा?
निर्मल पुजरा, नेपाली मूल के हैं। वह साल 2009 में रॉयल मरीन का हिस्सा बने। साल 20212 में वह एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे थे। उन्होंने काठमांडू से लौटने की जगह, उन्होंने नेपाल में पुरजा 2003 में ब्रिटिश सेना में शामिल हुए और 2009 में रॉयल मरीन बन गए। 6,119 मीटर ऊंचे लोबुचे ईस्ट पर्वत पर फतह हासिल की थी।
