कथित चीनी महिला जासूस के साथ अफेयर का खुलासा करने के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग विवादों में है। अमेरिकी खुफिया विभाग के मुताबिक जेन्सन की प्रेमिका एलिस हुआंग के चीन की सेना के साथ संबंध हैं। इसके बाद से ही एनवीडियो के शेयर तेजी से गिर रहे हैं। कंपनी पर सीईओ जेन्सेन के खिलाफ कदम उठाने का दबाव बढ़ रहा है। 

 

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि बुधवार को कंपनी की बोर्ड मीटिंग होगी। इसमें जेन्सन हुआंग के भविष्य पर फैसला लिया जा सकता है। यहां तक की उनको निकाला भी जा सकता है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: डिग्री पर उठे सवालों के बीच इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान ने दिया इस्तीफा

 

दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स एलन मस्क ने जेन्सेन हुआंग को नौकरी पर रखने की इच्छा जताई है। उनकी इस प्रतिक्रिया की हर तरफ चर्चा हो रही है। फाइनेंशियल ब्लॉग जीरोहेज ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'एलन प्लीज जेनसेन को हायर करें।' एलन मस्क ने पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'यह एक सम्मान की बात होगी।'

क्या जासूस हैं एलिस हुआंग?

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया और एलिस हुआंग के साथ अफेयर में थे। अमेरिकी खुफिया विभाग का मानना है कि एलिस को चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने भर्ती किया। वह एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं। एलिस का चीनी नाम हुआंग ले भी है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एलिस को जेन्सेन हुआंग के बारे में जानकारी जुटाने के उद्देश्य से भर्ती किया गया था।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: जब छोटी-छोटी बातों पर छिड़ी जंग, दुनिया के सबसे अजीबोगरीब युद्धों की कहानी

इस्तीफे की उठ रही मांग

एलिस अभी एक कंपनी में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह मेगा स्पीड इंटरनेशनल की एक पूर्व एग्जीक्यूटिव रही हैं। जेन्सन हुआंग ने साल 1993 में एनवीडिया की सह-स्थापना की थी। तब से ही वह कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ हैं। उनके पास बोर्ड की सदस्यता भी है। खास बात यह है कि उनके पास चिप मेकिंग का लंबा और गहन अनुभव है। कंपनी की सफलता ने उन्हें दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। अमेरिकी सांसद भी जेन्सन हुआंग के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं।