ईरान युद्ध का दायरा बढ़ता जा रहा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जिजान में स्थित अरामको की तेल सुविधा पर बड़ा हमला किया है। सोशल मीडिया पर हमले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें धुएं का विशाल गुबार उठते दिख रहा है। हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब को निशाना बनाया। हमले में करीब 73 लोग घायल हैं। यह हाल के वर्षों में सऊदी अरब पर हुआ यह सबसे भयानक हमला है।
सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों को कड़ा जवाब देने की कसम खाई। वहीं सऊदी समर्थित यमन के सरकारी बलों ने भी कई प्रांतों में स्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला करने का एलान किया।
यह भी पढ़ें: PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पकड़े गए दो संदिग्ध, एक के पास बंदूक भी मिली
इस बीच हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर भारी हमले का आरोप लगाया। हूती विद्रोहियों की समाचार एजेंसी SABA ने बताया कि अल-जौफ प्रांत स्थित एक जेल को निशाना बनाया गया है। इसमें 14 लोगों की जान गई है। जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मिलने आई एक महिला और बच्चे की भी मौत हुई है।
बाब अल-मंडेब जंग की असल वजह
हूती विद्रोही सऊदी अरब के अलावा यमन के भीतर ही यमन की सकरकारी फौज से भी लड़ रहे हैं। इनकी रणनीतिक बंदरगाह शहर मोखा पर कब्जा करने की, ताकि रणनीतिक बाब अल-मंडेब पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
सऊदी अरब ने कई प्रांतों पर किया हमला
सऊदी अरब के साथ ताजा झड़प के बाद 2022 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम टूट गया है। हूती विद्रोहियों के मुताबिक सऊदी अरब ने सोमवार को उसके कई ठिकानों पर बमबारी की। अल-जॉफ, मारिब, अल-बायदा और तैज प्रांतों पर क्रूज मिसाइल और फाइटर जेट से हमला किया। हूती विद्रोहियों ने एक सऊदी ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया।
यह भी पढ़ें: 'जब तक जिंदा हैं तब तक जिहाद करेंगे', हाफिज सईद के बेटे का जहरीला भाषण
हूती विद्रोहियों का भयानक पलटवार
इन हमलों के जवाब में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर पलटवार किया। यमन की गठबंधन सेना के सऊदी प्रवक्ता मेजर-जनरल तुर्की अल-मल्की ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने आभा, खमीस मुशैत, जाजान और नजरां शहरों पर हमला किया। महिलाओं और बच्चे समेत 73 लोग घायल हुए हैं। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक दक्षिण प्रांतों में स्थित कई तेल सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है। हूती विद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि उन्होंने ड्रोन और बैलेस्टिक मिसाइल से तेल कंपनी अरामको को निशाना बनाया है।
यमन में अलग-अलग मोर्चों पर छिड़ी जंग
यमन के भीतर भी हूती विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच कई मोर्चों पर जंग छिड़ चुकी है। सरकारी सेना के फाइटर जेट ने होदेइदाह, मारिब और अल-जॉफ में स्थित हूती केंद्रों को तबाह किया। तैज प्रांत के पश्चिम में हूतियों के खिलाफ हवाई कार्रवाई जारी रही। यमन की सेना ने अल-लबानात के पहाड़ी इलाकों में जमीनी हमले का ऐलान किया तो वहीं हूती विद्रोहियों का दावा है कि उन्होंने हमले को नाकाम कर दिया है।
