कनाडा में भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन अरवी सिंह सग्गू पर एक अजनबी ने हमला कर दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। ऐसा बताया गया कि वह व्यक्ति बिजनेसमैन की कार पर पेशाब कर रहा था। उसे रोकने के दौरान हुई बहस में उसने उन पर हमला कर दिया। यह घटना 19 अक्टूबर को एडमोंटन में हुआ।

 

ऐसा बताया गया कि 55 साल के अरवी सिंह अपनी दोस्त के साथ डिनर करके लौट रहे थे। जब वह अपनी कार के पास पहुंचे तो देखा तो एक लड़का उनकी गाड़ी पर पेशाब कर रहा था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बहस में बदल गई। इसके बाद मामला हिंसक हो गया

 

यह भी पढ़ें- 'बहुत महंगा पड़ेगा', तालिबानी मंत्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

दोनों के बीच बातचीत

अरवी सिंह ने उस लड़के को देखा तो पूछा, 'अरे, तुम क्या कर रहे हो?' जिस पर उस आदमी ने जवाब दिया, ' जो मेरा मन करेगा, वही करूंगा।' उसके बाद वह लड़का अरवी के पास आया और उनके सिर पर मुक्का मार दिया। इस हमले के बाद वह जमीन पर गिर गए जिसके बाद उनकी दोस्त ने 911 पर कॉल किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह बेहोश हो चुके थे। इसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनको लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था जहां उनकी 5 दिन में मौत हो गई। आरोपी की पहचान काइल पापिन के रूप में हुई है। उसे एडमोंटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर गंभीर हमले का आरोप लगाया गया है। 

 

यह भी पढ़ें- किम जोंग उन से इस बार नहीं हुई मुलाकात, ट्रंप बोले- 'बिजी था, मैं वापस आऊंगा'

परिवार की मदद के लिए फंडरेजर

मृतक के करीबी दोस्त विंसेंट राम ने उनके बच्चों की मदद करने और अंतिम संस्कार के खर्च और रहने के खर्च को पूरा करने के लिए एक फंडरेजर शुरू किया है। मैसेज में लिखा है, 'इस फंडरेजर का मकसद एक बहुत ही दयालु और प्यारे पिता की मदद करना है जिनकी मौत हो चुकी हैं। यह पक्का करना है कि उनके परिवार और खासकर उनके दो बच्चों को इस मुश्किल समय में जरूरी संसाधन और मदद मिले।'