पश्चिम एशिया में संघर्ष दूसरे हफ्ते में पहुंच गया। दोनों तरफ से ड्रोन और मिसाइलें बरसाई जा रही हैं। इसी बीच ईरान ने रविवार की देर रात इजरायल पर कहर बरपाया। इजरायल की राजधानी तेल अवीव में आधी रात को ईरान ने हवाई हमले किए। इन हमलों के बाद तेल अवीव और सेंट्रल इजरायल में खतरे वाले सायरन बजे, जिससे लोग सतर्क हो गए।
इजरायल के होम फ्रंट कमांड ने कहा कि सोमवार सुबह तेल अवीव और हाइफा समेत उत्तरी और सेंट्रल इजरायल के ज्यादातर हिस्सों में ईरान ने हवाई हमले किए, जिसके बाद सायरन बजे।
यह भी पढ़ें: सेव अमेरिका एक्ट पास करो, नहीं तो किसी बिल पर साइन नहीं करूंगा- ट्रंप
आयरन डोम ने मिसाइलें इंटरसेप्ट कीं
इजरायली सेना IDF के मुताबिक, ईरान के ड्रोन और मिसाइलों के हमलों को आयरन डोम ने इंटरसेप्ट करके मार गिराया। ड्रोन का मलबा सेंट्रल इजरायल में गिरा। हालांकि, इजरायली सेना ने बाद में कहा कि मिसाइलों को रोकने के बाद देश को सुरक्षित किया गया।
तेहरान में नए धमाके सुने गए
इस बीच अल जजीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि ईरान की राजधानी तेहरान में नए धमाके सुने गए। यह हमले इजरायली सेना ने किए। वहीं, कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश के सशस्त्र बलों ने ईरान के हवाई मिसाइल हमले को रोक दिया।
यह भी पढ़ें: UAE पर 17 बैलेस्टिक मिसाइल और 117 ड्रोन से हमला, युद्ध के 9वें दिन क्या हुआ?
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी एयर फोर्स ने देश के रुब अल-खली रेगिस्तान के ऊपर एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। दरअसल, ईरान ने अरामको रिफानरी को टारगेट करके शायबा ऑयलफील्ड पर ड्रोन हमला किया था लेकिन सऊदी ने ड्रोन को मार गिराया। इस अरामको रिफानरी की क्षमता एक दिन में 1 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल बनाने की है।
ताजा अपडेट के मुताबिक ईरान के हमले में सऊदी अरब में दो लोग मारे गए हैं। वहीं, इस युद्ध में ईरान में 800 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
