मध्य पूर्व में आठवें दिन भी भीषण युद्ध जारी है। शनिवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया गया गया। हालांकि अभी नुकसान का खुलासा नहीं हो पाया है। ऊधर, सऊदी अरब के अल-खारज स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाकर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। हालांकि समय रहते इन मिसाइलों को तबाह कर दिया गया। राजधानी रियाद के करीब एक और शैबाह तेल क्षेत्र में छह ड्रोनों को रोकने में सफलता मिली है।
कतर पर भी शनिवार को हमले का सिलसिला जारी रहा है। कतरी रक्षा मंत्रलाय ने बताया कि मिसाइल हमलों को निष्क्रिय कर दिया गया है। शुक्रवार को भी 10 ड्रोन से कतर पर अटैक किया गया था। इनमें से 9 को रोक दिया गया था। वहीं एक ड्रोन हमला करने में कामयाब रहा। बहरीन में भी सायरन बज रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें: पड़ोसी देशों से पेजेश्कियन ने मांगी माफी, कुछ देर बाद ही IRGC ने हमला कर दिया
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि आईआरजीसी नेवी ने यूएई स्थित धाफरा एयरबेस पर ड्रोन हमला किया है। अमेरिकी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेंटर, अर्ली वॉर्निंग और फायर कंट्रोल रडार को नष्ट करने का दावा किया गया।
ईरान पर इजरायल की बमबारी तेज
अमेरिका-इजरायल ने शनिवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बमबारी की। कई जगह काला धुआं उठता देखा गया है। अब तक 1230 लोगों की जान जा चुकी हैं। वहीं हजारों लोग घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इजरायली सेना ने बताया कि ईरान में भूमिगत मिसाइल फैक्ट्री और अन्य अहम ठिकानों को तबाह किया गया है। टाइम्स ऑफ इजरायल की खबर के मुताबिक अमेरिका मध्य पूर्व में अपना तीसरा विमान वाहक पोत भेज रहा है। अभी दो विमान वाहक पोत फारस की खाड़ी और अरब सागर में तैनात हैं।
हिजबुल्लाह के हमले में 8 इजरायली सैनिक घायल
इजरायल की सेना ईरान के अलावा लेबनान पर भी हमला कर रही है। हिजबुल्लाह ने रॉकेट से जवाबी हमला किया। इसमें आठ इजरायली सैनिक घायल हुए हैं। पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। दक्षिणी लेबनान स्थित एक सैन्य अड्डे पर हुए हमले में संयुक्त राष्ट्र के तीन शांति सैनिक घायल हुए हैं। उधर, शुक्रवार रात से ईरान इजरायल पर छह बैलेस्टिक मिसाइल से हमला कर चुका है। हालांकि किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें: इजरायल ने मोसाद की मदद ईरान को घेरकर मारा, तेहरान के बंकरों का नरक जैसा हाल
यूरोप पर भी करेंगे हमले, ईरान की नई धमकी
ईरान के उप विदेश मंत्री ने यूरोपीय देशों को धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर संघर्ष में यूरोप ने अमेरिका-इजरायल का साथ दिया तो ईरान उन्हें भी निशाना बनाएगा। इस बीच ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की। उन्होंने सऊदी अरब की रक्षा में हेलीकॉप्टर, फाइटर जेट औरर विध्वंसक पोतों की तैनाती की बात कही है। बता दें कि कतर में पहले से ही ब्रिटेन के टाइफून फाइटर जेट तैनात हैं।
