अमेरिका की खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल का पर्सनल ईमेल अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जिम्मेदारी एक ईरानी हैकर ग्रुप ने ली है। इस घटना के बाद से अमेरकी जांच एजेंसियां हड़कंप में है और मामले की जांच शुरू की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें दावा किया जा रहा था कि यह वीडियो काश पटेल की है और ईमेल हैक करने के बाद वायरल की गई है लेकिन अब सामने आ रहा है कि यह वीडियो हालिया विवाद से जुड़ा नहीं है।

 

ईरान के हंडाला हैक नाम के एक ग्रुप ने काश पटेल के ईमेल को हैक करने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद यह वायरल क्लिप सामने आया। ग्रुप ने दावा किया कि उसने 2010 से 2019 के बीच के 300 से ज्यादा ईमेल, तस्वीरें और डॉक्यूमेंट के साथ-साथ कई पर्सनल चीजों का एक एक बड़ा स्टोर हासिल कर लिया है और उसे सार्वजनिक कर दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप की खासमखास अधिकारी बनने वाली हैं मां, छुट्टी पर गईं तो चला जाएगा पद?

शेयर किए कई फोटो

हैकरों की ओर से पब्लिश की गई काश पटेल की पर्सनल फोटोज में वह सिगार सूंघते-पीते, एक पुरानी कन्वर्टिबल कार में घूमते हुए और एल्कोहल की एक बोतल के साथ मिरर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जस्टिस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पटेल के ईमेल हैक हुई है और ऑनलाइन पब्लिश हुई उनकी फोटोज भी असली लग रही हैं। 

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि काश पटेल जैसा कोई व्यक्ति डांस कर रहा है। वीडियो किसी होटल के कमरे की लग रही है और बैकग्राउंड में बॉलीवुड का गाना चल रहा है। वीडियो में सुन साहिबा गाना चल रहा है। यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस क्लिप को लेकर काश पटेल का मजाक भी बनाने लगे। 

सोशल मीडिया पर क्या पता चला?

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने वीडियो की सच्चाई पता लगाने की भी कोशिश की। कुछ लोगों ने इस वीडियो को भ्रामक बताया। कुछ लोगों ने बताया कि यह वीडियो साल 2022 का है और इसका हालिया विवाद से कोई लेनादेना नहीं है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति काश पटेल नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: ईरानी हमले में एक और भारतीय की मौत, कुवैत सरकार ने दी सारी जानकारी

 

वीडियो में एक अनजान व्यक्ति दिखाई दे रहा है जो अपनी पत्नी के मायके जाने की खुशी में डांस कर रहा है। इसके अलावा एआई टूल्स ने भी इस वीडियो की सच्चाई बताई और बताया कि वीडियो में काश पटेल नहीं है बल्कि कोई और व्यक्ति है। वीडियो भले ही पुराना हो लेकिन काश पटेल की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं उन्हें असली बताया जा  रहा है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

कौन हैं काश पटेल?

काश पटेल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी हैं। वह अमेरिका में एक वकील हैं और 21 फरवरी 2025 को ट्रंप ने उन्हें अमेरिका की एफबीआई के 9वें डायरेक्टर के रूप में काम दिया है। वह भारतीय मूल के हैं। एजेंसी के प्रमुख बनने के बाद वह कई फैसलों को लेकर विवादों में रहे हैं।