पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर एयरस्ट्राइक की है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बाया है कि रात के समय पाकिस्तान की ओर से किए गए इस हमले में 13 लोगों की जान चली गई जिसमें 11 बच्चे भी शामिल हैं। इस हमले में 14 लोग घायल भी हुए हैं। ये हमले किए प्रांतों को निशाना बनाकर किए गए हैं। पाकिस्तान की ओर से इन हमलों की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई या कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अफगानिस्तान ने आरोप लगाए हैं कि पाकिस्तान ने उसके एयर स्पेस का उल्लंघन किया है।
तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इन हवाई हमलों की जानकारी देते हुए बताया कि हमले अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों को निशाना बनाकर किए गए। उन्होंने बताया कि इन हमलों में 11 बच्चों, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि 14 महिलाएं घायल भी हुई हैं। इससे पहले मार्च 2026 में भी पाकिस्तान के काबुल में एयर स्ट्राइक की थी। उस हमले में कम से कम 269 लोग मारे गए थे।
यह भी पढ़ें: एक हेलिकॉप्टर के बदले चौतरफा हमला, अब ईरान पर क्यों भड़क गया अमेरिका?
जारी है पाकिस्तान-अफगानिस्तान का संघर्ष
बता दें कि अक्तूबर 2025 से ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच घातक संघर्ष जारी है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। यह संघर्ष तब और बढ़ गया था जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के भीतर जवाबी सीमा-पार हमला किया था। यह हमला पाकिस्तानकी ओर से अफगानिस्तान के अंदर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किया गया था। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान ऐसे चरमपंथियों को शरण देता है, जो पाकिस्तान के भीतर घातक हमले करते हैं। इनमें विशेष रूप से पाकिस्तान तालिबान शामिल है, जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) कहा जाता है।
हालांकि, काबुल पाकिस्तान के इन आरोपों को खारिज करता रहा है। टीटीपी अफगान तालिबान से अलग संगठन है लेकिन उसका सहयोगी माना जाता है। अफगान तालिबान 2021 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं की अव्यवस्थित तरीके से वापसी के दौरान सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद से अफगानिस्तान पर शासन कर रहा है।
यह भी पढ़ें: बिजली, पानी और गैस की कमी, बकरीद पर पाकिस्तान में जमकर रोए लोग
PoK में हो रहे प्रदर्शन
इधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हमला हुआ। वहीं, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं और उसके दमन के लिए पाकिस्तान की ओर से क्रूरतापूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रदर्शन रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना गोलियां चला रही है और सैकड़ों लोग मारे जा चुकी हैं। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तान के कब्जे वाले PoK के गिलगिट, बाल्टिस्तान, मीरपुर, मुजफ्फराबाद और रावलकोट जैसे इलाकों में कई दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग आजादी की मांग कर रहे हैं।
