रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से युद्ध चल रहा है। इस भीषण जंग को रूकवाने के लिए कई कोशिशें हो चुकी हैं। इसी सिलसिले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में बहुत ज्यादा ठंडे मौसम का हवाला देते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक हफ्ते तक हमले नहीं करने का आग्रह किया है।
डोनाल्ड ट्रंप का पुतिन से यह आग्रह ऐसे समय में आया है, जब रूस यूक्रेन के बिजली प्रतिष्ठानों सहित देश के अहम बुनियादी ढांचों पर लगातार हमले कर रहा है, जिससे भीषण ठंड के बीच देश भर में बड़ी संख्या में लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। भीषण ठंड के मौसम में यूक्रेनी लोग अपने घरों में हीटर आदि जलाते हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन भी करेगा ईरान पर हमला! कैसे बढ़ रही दोनों देशों के बीच टेंशन?
ट्रंप ने क्या कहा है?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कैबिनेट बैठक में कहा, 'मैंने राष्ट्रपति पुतिन से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया कि वह भीषण ठंड के दौरान एक सप्ताह तक कीव और अन्य शहरों व कस्बों पर हमले ना करें।' उन्होंने दावा किया कि पुतिन उनकी बात मान गए हैं और इस बात पर सहमत हो गए हैं।’
यह भी पढ़ें: 'हजारों मौतों का जिम्मेदार', ईरान के IRGC को आतंकी सूची में डालेगा EU
हालांकि, फिलहाल रूस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच, अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि रूस द्वारा यूक्रेन के दक्षिणी जापोरिज़्ज़िया क्षेत्र में रात में किए गए ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई।
ट्रंप ने आगे कहा कि कई लोगों ने उन्हें पुतिन को फोन कॉल न करने की सलाह दी थी। ट्रंप ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब जमीन पर लड़ाई जारी है। इस बीच वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि रूस एक और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।
