अमेरिका के मिनेसोटा में एक 51 साल के उबर ड्राइवर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि भारतीय मूल के 25 वर्षीय युवक समित अपूर्व पटेल ने 14 नवंबर को सीटबेल्ट से उनका गला घोंटा, फिर उनकी ही कार से उन्हें कुचलकर सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। इस मामले में पहले आरोपी समिट अपूर्व पटेल पर हत्या की कोशिश और कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अब ड्राइवर की मौत के बाद यह मामला अब हत्या के केस में तब्दील हो गया है। प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि अब यह मामला सेकंड-डिग्री मर्डर की कोशिश और कारजैकिंग के चार्च से सेकंड-डिग्री जानबूझकर मर्डर में अपग्रेड किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नेतन्याहू ने खेला सत्ता बचाने का नया दांव, आइजेनकोट को दिया रोटेशन PM का ऑफर
ड्राइवर की मौत के बाद हत्या का केस
काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (CAIR) ने कहा कि 51 साल के मोहम्मद यूसुफ की शनिवार सुबह हेनेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर में मौत हो गई। वह 14 नवंबर को मिनियापोलिस के सबअर्ब हॉपकिंस में हुए हमले के बाद से अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे थे, जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आईं और कई सर्जरी हुईं। हेनेपिन काउंटी की अटॉर्नी मैरी मोरियार्टी ने कहा कि 25 साल के समित अपूर्व पटेल, जिस पर पहले सेकंड-डिग्री मर्डर की कोशिश और कारजैकिंग का चार्ज लगा था, उसके खिलाफ यूसुफ की मौत के बाद चार्ज को सेकंड-डिग्री जानबूझकर मर्डर में अपग्रेड कर दिया जाएगा।
पटेल की अटॉर्नी, कैथरीन टर्नर ने कहा कि उनके क्लाइंट ने यूसुफ की मौत पर दुख जताया और लोगों से अपील की कि जब तक केस आगे बढ़ रहा है, तब तक वे फैसला न सुनाएं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के भाई ने फोन कॉल पर कथित हमले की बात सुनी थी।
क्या है पूरा मामला?
कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यूसुफ 14 नवंबर की सुबह एक पैसेंजर को लेने के लिए अपने भाई से बात कर रहा था, जो एक उबर ड्राइवर भी है। भाई ने बताया कि उसने पैसेंजर को यूसुफ से उसका नाम पूछते हुए सुना। यूसुफ के खुद को मोहम्मद बताने के बाद, पैसेंजर ने साफ तौर पर जवाब दिया कि उसे यह नाम पसंद नहीं है। कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स में कहा गया है कि भाई ने बाद में यूसुफ को सोमाली में चिल्लाते हुए सुना कि उसका बेल्ट से गला घोंटा जा रहा है और पैसेंजर उसे मारने वाला है। उसने यूसुफ को यह कहते हुए भी सुना कि पैसेंजर उसे कार से कुचल रहा है।
यूसुफ की स्मार्टवॉच से क्या पता चला?
यूसुफ की स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करके उसे हॉपकिंस क्रॉसरोड और मिनेटोंका बुलेवार्ड के पास एक खाई में ढूंढा, जो सड़क किनारे से लगभग 15 फीट दूर थी। उसका फोन SUV के अंदर मिला, और उसके भाई से कॉल अभी भी कनेक्टेड थी। यूसुफ को टूटी पसलियों और एक पैर, रीढ़ की हड्डी में चोट, फेफड़ों के खराब होने और अंदरूनी ब्लीडिंग के साथ हॉस्पिटल ले जाया गया। उसके परिवार ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उसकी पांच सर्जरी हुई हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने 14 नवंबर को सुबह लगभग 1.20 बजे एक संदिग्ध गाड़ी की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच शुरू की। अधिकारियों ने यूसुफ को गंभीर चोटों के साथ पाया और पास में एक संदिग्ध को देखा, जिसे हिरासत में ले लिया गया।
पटेल को गिरफ्तार किया गया और शुरू में उस पर सेकंड-डिग्री मर्डर की कोशिश और कारजैकिंग का आरोप लगाया गया। बाद में एक जज ने $800,000 की बेल तय की, जो प्रॉसिक्यूटर ने रिकमेंड की थी, और पटेल के परिवार के बॉन्ड भरने के बाद उसे कस्टडी से रिहा कर दिया गया। जज ने उसकी रिहाई पर शर्तें भी लगाईं, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक होम मॉनिटरिंग और शराब और गैर-कानूनी ड्रग्स के इस्तेमाल पर रोक शामिल है। पटेल को 16 दिसंबर को कोर्ट में वापस पेश होना है।
