जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनिवार रात को आयोजित प्राइड समारोह में तेज रफ्तार कार से हमला किया गया। इसमें एक महिला की जान गई और 16 अन्य लोग घायल है। कुछ लोगों पर चाकू से भी हमला किया गया। हमले के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्स ने हमले की निंदा की और इसे जर्मन समाज पर एक जघन्य हमला बताया।
जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट का कहना है कि प्राइड समारोह में हुए हमले के सभी सबूत अब तक इस्लामी आतंकवादी हमले की तरफ इशारा करते हैं। जर्मन पुलिस ने 21 वर्षीय अब्दुल बल्लौत की पहचान हमले के संदिग्ध के तौर पर हुई है। पूरे बर्लिन में पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। उसके अलावा अभी तक किसी अन्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन पुलिस को शक है कि हमले में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हूती और सऊदी अरब के बीच टकराव बढ़ा, दर्जनों मिसाइल से एक-दूसरे पर हमला
बर्लिन के टियरगार्टन जिले में एक अपार्टमेंट ब्लॉक के भारी संख्या में पुलिस तैनात दिखी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध अब्दुल बल्लौत यही रहता था। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर भी जारी की है। पुलिस का कहना है कि जिस कार से लोगों को निशाना बनाया गया है, उसका संबंध अब्दुल से है। पार्क में एक पेड़ से टकराने के बाद उसे जब्त कर लिया गया है।
जर्मन पुलिस के मुताबिक अब्दुल इस्लामी गुटों से जुड़ा है। वह इस्लामिक स्टेट का समर्थक है। गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट ने भी अपने बयान में कहा कि हम यहां एक संदिग्ध अपराधी से निपट रहे हैं, जिसने पहले भी बड़ी संख्या में आपराधिक कृत्यों, कट्टरपंथ और इस्लामी विचारधारा से जुड़ाव के माध्यम से ध्यान आकर्षित किया था।
यह भी पढ़ें: आसिम मुनीर ने ईरान और सऊदी अरब में करवाई सीक्रेट डील, खूब मुनाफा भी कमाया
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल बल्लौत लेबनानी मूल का जर्मन नागरिक है। लोगों से उसके बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। हालांकि उसके पास न जाने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस का कहना है कि वह खतरनाक हो सकता है, क्योंकि वह हथियारबंद है। अधिकारियों के मुताबिक अब्दुल ने पहले अपने वाहन से प्राइड फेस्टिवल में आए कई लोगों को घायल किया। वाहन से उतरकर भागते वक्त कई लोगों पर चाकू से हमला किया।
