कोरोना के बाद दुनिया के सामने हंता वायरस का खतरा मंडराने लगा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के मुताबिक अभी तक आठ मामले सामने आए हैं। जिनमें तीन की मौत हो गई है और पांच लैब रिपोर्ट में संक्रमित मिले हैं। अभी यह क्रूज जहाज कैनरी द्वीप की तरफ जा रहा है। इसमें सवार यात्रियों में अगर कोई लक्षण नहीं मिलता है तो सभी को उनके देश भेज दिया जाएगा।

 

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक इस क्रूज जहाज की पहचान एमवी होंडियस के तौर पर हुई है। इस पर नीदरलैंड का झंडा लगा है। जहाज अर्जेंटीना से केप वर्डे जा रहा था। 11 अप्रैल से अब तक नीदरलैंड के पति-पत्नी के अलावा जर्मनी की एक महिला की जान जा चुकी है। वहीं आठ संदिग्ध मामले आने से हड़कंप मच गया। इनमें पांच की लैब रिपोर्ट में हंतावायरल की पुष्टि हो गई है। 

 

यह भी पढ़ें: 'तेज रोशनी, अंडाकार वस्तु, अचानक हुई गायब', अमेरिका ने जारी की UFO से जुड़ी फाइल

 

एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को लीडेन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाज से उतरने के बाद ब्रिटेन पहुंचे दो लोगों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में भी एक महिला में वायरस के लक्षण मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह क्रूज में मृत जर्मन महिला के संपर्क में आई थी।

 

जर्मनी की मृत महिला का शव अब भी जहाज पर ही पड़ा है। एक शख्स को दक्षिण अफ्रीका के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक अन्य शख्स का स्विट्जरलैंड के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच में शख्स हंतावायरस से संक्रमित मिला। यह व्यक्ति सेंट हेलेना में जहाज से उतरा था। एक जर्मन महिला समेत तीन लोगों का नीदरलैंड में इलाज चल रहा है। 

हंतावायरस से खतरा क्या है?

खतरा यह है कि कई लोग जहाज से उतर चुके हैं। अगर उन्होंने अपने यात्रा इतिहास को छिपाने की कोशिश की तो यह संक्रमण उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों तक फैल सकता है। ब्रिटेन समेत संबंधित देशों की सरकार क्रूज पर यात्रा करने वालों से खुद को 45 दिनों तक क्वारंटाइन करने की अपील की है, क्योंकि संक्रमण के लक्षण करीब एक हफ्ते में सामने आते हैं। 

क्रूज तक कैसे पहुंचा वायरस?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने हंतावायरस के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संक्रमण से जान गंवाने वाले नीदरलैंड के पति-पत्नी पक्षियों के अवलोकन की खातिर चिली, उरुग्व और अर्जेंटीना के दौरे पर थे। इन लोगों ने उन इलाकों की भी यात्रा की, जहां वायरस फैलाने वाली चूहे की प्रजातियां हैं। 

 

यह भी पढ़ें: दशकों की दोस्ती महीनों में तोड़ेंगे बालेन शाह? पत्रकार से बदसलूकी कर रही पुलिस

क्या हंता नया वायरस है, इनमें फैलता है?

अर्जेंटीना में लंबी पूछ वाला चूहे में हंतावायरस पाया जाता है। ज्यादातर हंतावायरस मनुष्यों में नहीं फैलते हैं। मगर एंडीज क्षेत्र में पाया जाने वाला वायरस इंसानों में फैलता है। अगर कोई शख्स वायरस से संक्रमित है और शुरुआती दिनों में उसके संपर्क में आने से इसके फैलने का खतरा अधिक होता है।  

 

हालांकि आपको बता दें कि हंतावायरस कोई नया वायरस नहीं है। 2018-29 में यह वायरस अर्जेंटीना में फैल चुका है। वायरस से संक्रमित चूहों के संपर्क में आने से सबसे पहले तीन लोग बीमार पड़े। इनसे यह संक्रमण 34 लोगों में फैला। इनमें से 11 को अपनी जान गंवानी पड़ी। 

 

 

 

भविष्यवाणी की चर्चा भी खूब

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कौतूहल का विषय बनी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अकाउंट ने 2022 में ही साल 2026 में हंता वायरस फैलने की भविष्यवाणी कर दी थी। इसमें लिखा है- 023: कोरोना खत्म, 2026: हंता वायरस।