थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के चातुचक इलाके में स्थित एक बार में आग लगने की वजह से 27 से ज्यादा लोग झुलसकर मर गए। 60 से ज्यादा लोग आग में झुलसे और कई लोग अब तक लापता हैं। आग और धुएं में फंसे लोग मेन गेट से बाहर निकलने के लिए तड़पते दिखे।
बैंकॉक अग्निकांड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बार आग में सुलगता नजर आ रहा है, लोग जान बचाकर भागते दिख रहे हैं। लोग बचने की कोशिस कर रहे हैं। बार के भीतर की तस्वीरें इतनी भयावह है कि उन्हें दिखाया नहीं जा सकता है।
यह भी पढ़ें: पिता कर रहा था यौन उत्पीड़न, बेटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, आग लगा ली
थाइलैंड के प्रधानमंत्री ने क्या कहा है?
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने खुद बताया है कि अब तक 27 लाशें बामद हुईं हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह तलाशी जा रही है।
कलाकार से हुई पूछताछ
दमकल विभाग तो सही वक्त पर आया था लेकिन तब तक तबाही मच चुकी थी। मरने वालों में 9 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं। जब आग लगी तो एक कलाकार वहां परफॉर्म कर रहा था। उससे भी अधिकारियों ने पूछताछ की है।
आग कैसे लगी?
कलाकार ने कहा है कि पहले एक बिजली के कट आउट स्विच में आग सुलगती नजर आई, फिर धुआं पूरे बार में फैल गया। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत के पिछले हिस्से से कूद गए, कुछ लोग शौचालयों में छिप गए, ज्यादातर लाशें, वहीं से बरामद की गईं हैं।
यह भी पढ़ें: थाईलैंड में 18 साल के युवक ने स्कूल में घुसकर की फायरिंग, छात्रों को बनाया बंधक
लाशों और झुलसे लोगों को पहचानना मुश्किल
बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सित्तिपुंट ने बताया कि आग लगने की घटना में 63 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें 22 की हालत बहुत गंभीर है। अधिकारियों को पीड़ितों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है क्योंकि कई लोगों के पास आईडी नहीं थी या वे बेहोश थे। आग पर काबू पाने में दमकल वालों को लगभग आधा घंटा लगा।
जहां हादसा हुआ, कैसा है वहां का मंडर?
घटना के बाद की तस्वीरें डरा देंगी। तस्वीरों में जलकर काले हो चुके टेबल, कुर्सियां और पब का खराब हुआ अंदरूनी हिस्सा दिख रहा है। कुछ लाशें वहीं पड़ी हैं। घटना स्थल पर रिश्तेदारों के लिए एक रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है ताकि वे अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी दे सकें।
हादसे में बची गायिका ने क्या कहा?
सुकन्या वोंगवोंगवाई पेशे प्रोफेशनल सिंगर हैं। वह अपनी प्रस्तुति दे रहीं थी, जब आग लगी। उनके कई बैंडमेम्बर उस पब में परफॉर्म कर रहे थे। उनमें से एक की मौत हो गई, तीन झुलस गए हैं और एक लापता है।
हर तरफ फैल गया था धुआं, अपनों को ढूंढ नहीं पाए लोग
अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगते ही सब कुछ अंधेरा हो गया। बिजली चली गई और चारों तरफ धुआं भर गया, जिससे लोगों को एक-दूसरे को ढूंढना बहुत मुश्किल हो गया।
पहले भी हो चुके हैं थाइलैंड में ऐसे हादसे
थाइलैंड में आग लगने के मामले पहले भी सामने आए हैं। साल 2022 में थाइलैंड के एक म्यूजिक पब में आग लगने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी। 2009 में हुए हादसे में 66 लोग मारे गए थे।
