दिवाली की तैयारियां लोग पहले से ही शुरू कर देते हैं। इस दिन सभी लोग अपने घर को अच्छे से सजाते हैं। घर के हर कोने- कोने में लाइट्स लगाते हैं और रंगोली बनाते हैं लेकिन कई बार ऑफिस में बिजी होने की वजह से घर को सजाने का समय नहीं मिलता है। घर की सजावट का सामान भी नहीं खरीद पाते हैं।
अगर आपको भी दिवाली की तैयारियां करने में लेट हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपने घर को कुछ ही घंटों में सजा सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर बनारसी साड़ी की जगह पर पहनें ये 4 आउटफिट, लगेंगी सबसे स्टाइलिश
दिवाली पर इस तरह से करें घर की सजावट
घर के दरवाजे को सजाएं
सबसे पहले मेहमानों का ध्यान घर के मुख्य दरवाजें पर पड़ता है। आप दरवाजें पर गेंदे के फूलों की माला और खूबसूरत तोरन लगा सकते हैं। अगर आपके पास मार्केट जाने का समय नहीं है तो पिछले साल के डेकोरेटिव सामान का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा दरवाजें के दोनों किनारों पर छोटे दीये या एलईडी लैंप रख सकते हैं। ये चीजें आपके घर को फेस्टिव लुक देगा।
फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करें
आप घर के कोने को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन लाइट्स को बालकनी की रेलिंग, खिड़कियां और लिविंग रूम में खाली दीवार पर लगा सकते हैं। आप फेस्टिव लुक के लिए वॉर्म और गोल्डन लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पूजा वाले हिस्से की सजावट करें
दिवाली के दिन गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती हैं। इसके लिए सबसे पहले पूजा वाली जगहों को अच्छे से साफ करें। इसके बाद लाल कपड़ा बिछाया और फिर फूलों की माला, दीया से सजावट कर सकते हैं। आप पूजा वाले स्थल पर फेयरी लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एक बड़ी कटोरे में पानी भरकर उसमें फूलों की पखुड़ियां डाल दें। इन चीजों से पूजा का स्थल बेहद खूबसूरत लगेगा।
फूलों की रंगोली बनाएं
अगर आपके पास रंग खरीदेना का समय नहीं है तो आप फूलों की रंगोली बना सकते हैं। आप अपनी रंगोली में अलग-अलग फूलों का इस्तेमाल करें और उसमें छोटे-छोटे दीया रखें। यह रंगोली दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है।
यह भी पढ़ें: दिल से किडनी तक, हाई ब्लड शुगर से इन 5 अंगों पर पड़ता खराब असर
कुशन कवर और पर्दों के रंग बदलें
आप दिवाली पर अपने फर्नीचर को नया लुक दे सकती हैं। फेस्टिवल सीजन में कुशन कवर और पर्दों के रंग बदलें। इससे पुराने फर्नीचर को थोड़ा नया लुक मिलेगा। आप इसके लिए लाल, मैरून कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर पर बनाएं डेकोरेटिव लैंप
आप दिवाली पर घर के पुराने कांच के बर्तन में एलईडी लाइट्स डाल सकते हैं। इससे आपका पुराना कांच का बर्तन डेकोरेटिव लैंप का काम करेगा। आप इन लैंप्स को अपने हिसाब से घर के अलग-अलग हिस्सों में रख सकते हैं।
